9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीति'ये फ्री और फेयर चुनाव नहीं', जरीवाला के नामांकन वापसी पर सिसोदिया...

‘ये फ्री और फेयर चुनाव नहीं’, जरीवाला के नामांकन वापसी पर सिसोदिया का BJP पर निशाना

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात में आम आदमी पार्टी के सूरत पूर्व से उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया. इस पर उन्होंने कहा कि उन पर कोई दबाव नहीं है और अपनी मर्जी से नामांकन वापस लिया है. वहीं आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर जरीवाला और उनके परिवार को किडनैप करने जैसे गंभीर आरोप लगाए. इस पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘आजतक’ से खास बातचीत की और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

चुनाव आयोग में शिकायत देने के बाद मनीष सिसोदिया ने ‘आजतक’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के संज्ञान में इस पूरे मामले के फैक्ट पेश किए हैं कि किस तरह आम आदमी पार्टी के सूरत ईस्ट के उम्मीदवार कंचन जरीवाला ने कल अपना नामांकन दाखिल किया था. भारतीय जनता पार्टी का विरोध करते हुए वह स्क्रूटनी के लिए भी पहुंचे थे. भाजपा लगातार दबाव बना रही थी कि कंचन जरीवाला अपना नामांकन वापस लें. उन्होंने आरोप लगाया कि जब जरीवाला RO दफ्तर से बाहर निकले तो बीजेपी वाले उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर किसी अज्ञात जगह पर ले गए. तबसे कंचन जरीवाला लगातार गायब थे.

‘पुलिसवाले जरीवाला को RO दफ्तर लेकर आए’
उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी उन्हें 24 घंटे से लगातार ढूंढ रही थी. ना उनका पता चल रहा था और ना ही उनके परिवार वालों का. जब हमें यह पता चला कि गड़बड़ हो गई है, तब सुबह सुबह गुजरात में चुनाव आयोग से संपर्क किया. लेकिन दोपहर तक हमने देखा कि पुलिस वाले कंचन जरीवाला को लेकर RO दफ्तर में आते हैं, वहां उनका नामांकन वापस होता है और बीजेपी वाले उन्हें धक्का देकर अपनी कार में बैठाकर दोबारा ले जाते हैं.

सिसोदिया का दावा- जरीवाला ने नहीं हो पाया संपर्क
मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि आज शाम तक भी आम आदमी पार्टी नेताओं का कंचन जरीवाला और उनके परिवार से संपर्क नहीं हो पाया है. मनीष सिसोदिया ने सवाल पूछते हुए कहा कि हमने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया क्योंकि उम्मीदवार की जान पर खतरा है. साथ ही, अगर चुनाव प्रक्रिया में बीजेपी के गुंडे धमकाकर नामांकन वापस करवाएंगे और किडनैपिंग का आरोप लगाने की बजाय पुलिस ही उनका पूरा साथ देगी तो चुनाव का मतलब ही क्या हुआ?

BJP पर हमला करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गुजरात में बुरी तरह से हार रही है. जब सारे हथकंडे काम नहीं आए तो BJP द्वारा उम्मीदवारों को किडनैप किया जा रहा है. क्या ऐसे बीजेपी चुनाव जीतना चाहती है? केंद्रीय चुनाव आयोग से पूरे मामले में जांच करने की मांग आम आदमी पार्टी ने की है. क्योंकि यह मामला इतना सीधा भी नहीं है.

पूरी चुनावी प्रक्रिया सवालों के घेरे में- सिसोदिया
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जो उम्मीदवार कल तक नामांकन दर्ज कर रहा था अचानक गायब कैसे हो जाता है और नामांकन वापस भी ले लेता है? यह पूरे लोकतंत्र पर एक बड़ा सवाल है. पूरी चुनावी प्रक्रिया सवालों के घेरे पर है, ये फ्री और फेयर चुनाव नहीं है. आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से सूरत ईस्ट सीट पर चुनाव को होल्ड करने की मांग उठाई है. जांच के बाद जब सबकुछ साफ हो जाए तभी इस सीट पर चुनाव कराए जाएं.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...