9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'30 लाख तैयार रखो, वरना 300 टुकड़े कर देंगे'... बेटे ने ही...

’30 लाख तैयार रखो, वरना 300 टुकड़े कर देंगे’… बेटे ने ही रच डाली साजिश

Published on

कानपुर,

राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस हत्याकांड की तरह ही कानपुर में एक साजिश रची गई. कानपुर में एक युवक ने अपने पिता से रकम ऐंठने के लिए अपने ही 300 टुकड़े करने की धमकी दे डाली. उसने अपने अपहरण का नाटक रचकर पिता को वॉट्सऐप पर मैसेज भेज कर 30 लाख की फिरौती मांग कर धमकी दी. वॉट्सऐप पर भेजे गए मैसेज में लिखा- अगर पैसा नहीं दिया तो तेरे बेटे के तीन सौ टुकड़े कर डालेंगे. पिता की सूचना पर जब पुलिस ने अपनी जांच शुरू की तो सारे मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने अब बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला

कानपुर में बर्रा के दामोदर नगर निवासी चंद्रकांत तिवारी के वॉट्सऐप पर एक मैसेज आया था कि तुम्हारे बेटे का अपहरण कर लिया गया है, 30 लाख फिरौती देने की तैयारी करो, अगर फिरौती नहीं दी तो तुम्हारे बेटे के 300 टुकड़े कर डालेंगे. ये मैसेज 14 नवंबर को आया था. पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

चंद्रकांत तिवारी का बेटा सोमनाथ तिवारी सिंचाई विभाग में सींचपाल पद पर कार्यरत है. वह अपनी ड्यूटी के लिए 13 नवंबर को सुबह गया था और वापस लौट कर नहीं आया. 14 नवंबर को शाम को चंद्रकांत तिवारी, उनकी पत्नी और बहू के मोबाइल पर वॉट्सऐप मैसेज आया. उसमे लिखा था कि अगर अपने बेटे को बचाना चाहते हो तो कल शाम 4:00 बजे तक 30 लाख तैयार रखना और पुलिस या किसी को बताया तो तुम्हारे बेटे के 300 टुकड़े कर देंगे.

डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने घटना के संबंध में टीमें लगाई. जांच के दौरान पता चला कि युवक के तीनों फोन भी बंद थे तो सर्विलांस टीम एक्टिव हुई. 24 घंटे में ही खुलासा हो गया कि सोमनाथ तिवारी ने स्वयं ही अपने अपहरण का नाटक रचा. इसके लिए वह घंटाघर स्थित होटल तेजस रुका और वहीं से बंधक बनाए हुए फोटो परिवार वालों को भेज दिया. होटल में रुककर सोमनाथ नशेबाजी कर रहा था. पुलिस ने सोमनाथ को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अब सोमनाथ गिरफ्तार करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...