9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'चीनी सैनिक 4 साल का अग्निवीर नहीं, ये कैसी देशभक्ति?' राहुल ने...

‘चीनी सैनिक 4 साल का अग्निवीर नहीं, ये कैसी देशभक्ति?’ राहुल ने साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम पर निशाना साधा है. चीन के साथ सीमा पर जारी तनाव के बीच राहुल गांधी ने कहा, ‘चीन का सैनिक 4 साल का अग्निवीर नहीं है. चीन के पास 10-20 साल की ट्रेनिंग है. हमारे सैनिक को आप (केंद्र सरकार) सिर्फ 6 महीने की ट्रेनिंग दे रहे हैं. ये कैसी देशभक्ति है. हमारे युवाओं के दिल में जो देशभक्ति की भावना है, आप (केंद्र) उसका मजाक उड़ा रहे हो और नाम अग्निवीर दे दिया है.’

बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस के सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ इस समय ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं. कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र पहुंच चुकी है. इस वक्त यात्रा महाराष्ट्र में है, जहां से 20 नवंबर को यात्रा में शामिल सभी लोग मध्यप्रदेश पहुंचेंगे.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, इस यात्रा के तहत राहुल गांधी मध्य प्रदेश में दो ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिरों के दर्शन करेंगे. इनमें से एक खांडवा का ओंकारेश्वर और दूसरा उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर है. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई. इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसके बाद सूत्रों ने बताया कि यात्रा के उत्तर भारत में प्रवेश के साथ ही पार्टी एक और रणनीति के तहत काम करेगी.

क्या है अग्निपथ स्कीम?
भारतीय सेना में पहली बार ऐसी कोई स्कीम लॉन्च की गई है, जिसमें शॉर्ट टर्म के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी. इस योजना के तहत हर साल करीब 40-45 हजार युवाओं को सेना में शामिल किया जाएगा. ये युवा साढ़े 17 साल से 21 साल की उम्र के बीच के होंगे.
– ये भर्तियां मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जाएंगी.
– इन चार वर्षों में सैनिकों को 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी.
– 30-40 हजार मासिक वेतन के साथ अन्य लाभ भी दिए जाएंगे.
– पहले साल 30 हजार, दूसरे साल 33 हजार, तीसरे साल 36500 और चौथे साल 40 हजार मासिक वेतन मिलेगा .
– चार साल पूरे होने के बाद इन सभी अग्निवीरों की सेवा समाप्त हो जाएगी और फिर नई भर्तियां की जाएंगी.
– सेवा समाप्त होने वाले 25 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी काडर में भर्ती किया जाएगा.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...