9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यसावरकर के प्रति हमारे मन में सम्मान और आस्था... राहुल गांधी के...

सावरकर के प्रति हमारे मन में सम्मान और आस्था… राहुल गांधी के उलट उद्धव ठाकरे का बयान

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहुंचने के बाद वी. डी. सावरकर को लेकर राजनीत‍ि शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी वी. डी. सावरकर का बहुत सम्मान करती है और वह स्वतंत्रता सेनानी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी से सहमत नहीं हैं। शिवसेना के एक धड़े के प्रमुख ठाकरे ने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह भी पूछा कि केंद्र ने हिंदुत्व विचारक सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा क‍ि हम सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करते हैं। वीर सावरकर के प्रति हमारे मन में अपार सम्मान और आस्था है और इसे खत्म नहीं जा सकता। उद्धव के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे पिछले सप्ताह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए थे।

अपनी यात्रा के तहत मंगलवार को वाशिम जिले में आयोजित एक रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रतीक हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा था क‍ि वह (सावरकर) दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दीं। राहुल गांधी ने दावा किया था क‍ि सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे। वह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे।

राहुल गांधी के बयान पर क्‍या बोले उद्धव
राहुल गांधी के बयान के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट पर निशाना साधा था। इसका जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा क‍ि यह हास्यास्पद है जब माता-पिता या उनकी संतान (जाहिर तौर पर आरएसएस और बीजेपी का जिक्र करते हुए) जिनका स्वतंत्रता संग्राम से कोई संबंध नहीं है, सावरकर के लिए प्यार व्यक्त करते हैं।

‘स्वतंत्रता की आज भी रक्षा करने की जरूरत’
उद्धव ने कहा कि आरएसएस 100 साल पूरे कर रहा है, लेकिन यह स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें सावरकर के बारे में बात करने का अधिकार नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि सावरकर जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए बलिदान दिया … उसी स्वतंत्रता की आज भी रक्षा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा क‍ि जब राहुल गांधी सावरकर के बारे में कुछ कहते हैं तो आप हमसे सवाल पूछते हैं।

उद्धव ने बीजेपी पर बोला हमला
उद्धव ठाकरे ने 2015 में बीजेपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के बीच हुए गठबंधन का जिक्र करते हुए कहा क‍ि मैंने विधानसभा में यह पूछा था कि क्या यह देशभक्ति है जब आप उस पीडीपी (जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी) के बगल में बैठते हैं जो न तो ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाती है और न ही ‘वंदे मातरम्’ गाती है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...