20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedसंत का श्राप भी बन जाता है वरदान -संत श्री मुरलीधर जी...

संत का श्राप भी बन जाता है वरदान -संत श्री मुरलीधर जी महाराज

Published on

– जंबूरी मैदान में रामकथा का चौथा दिन

भोपाल

जंबूरी मैदान में चल रही रामकथा के चौथे दिन व्यासपीठ संत श्री मुरलीधरजी महाराज ने राजा दशरथ के चारों पुत्रों का नामकरण किया । बाल लीला का वर्णन करते हुए अहिल्या उद्धार के प्रसंग को सुनाते वक्त संत श्री मुरलीधरजी महाराज ने कहा कि कभी-कभी संत का श्राप भी वरदान बन जाता है जब विश्वामित्र प्रभु श्री राम और लक्ष्मण को लेकर जनकपुर जा रहे थे तो रास्ते में एक विरान आश्रम देखा जब प्रभु राम ने गुरु विश्वामित्र से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि गौतम ऋषि का आश्रम है उनके श्राप से उनकी पत्नी अहिल्या पत्थर बनी हुई हैं और जब भगवान ने उस पत्थर से आंसू गिरते हुए देखे तो उन्होंने पांव से उस शीला को छुआ और वह शिला नारी बन गई और रोते-रोते भगवान से कहने लगी हे भगवान यदि मेरे पति मुझे श्राप नहीं देते तो मैं आंखों से आपको देख नहीं देख पाती इसके पश्चात भगवान ने अहिल्या से कुछ मांगने को कहा तो इस पर अहिल्या बोली मैं आपसे क्या मांग सकती हूं मैं तो इतना ही मांगती हूं कि आपके चरणों की रज सदैव मिलती रहे ।

इस मार्मिक प्रसंगों को सुनकर पंडाल में उपस्थित अनेक श्रोताओं की आंखें भर आई । इससे पूर्व मानस पूजन के साथ आरंभ हुई इस राम कथा में पूज्य महाराज जी ने अवध के लोगों के राम अवतरण के पश्चात उत्सव मनाने भगवान शंकर के द्वारा प्रभु श्री राम के शिशु रूप के दर्शन करने के प्रसंग को सारगर्भित रूप में श्रोताओं के समक्ष रखा उसके पश्चात विश्वामित्र जी के द्वारा अवध में जाकर राजा दशरथ जी से प्रभु श्री राम और लक्ष्मण को मांगने के प्रसंग की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि इस देश की ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत देखिए उस समय राजा को भी राम चाहिए और साधु को भी राम चाहिए । इस अवसर पर उनके द्वारा गाया गया भजन राघव को मैं न दूंगा पर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...