9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमथुरा में ट्रॉली बैग में 21 साल की युवती की लाश मिलने...

मथुरा में ट्रॉली बैग में 21 साल की युवती की लाश मिलने से सनसनी, सीने पर मारी गई गोली

Published on

मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के समीप एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के शव को लाल कलर के बैग में एक पॉलिथीन में बंद कर यहां फेंक दिया गया। यह युवती कौन है, कहां की रहने वाली है, इसका अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिले के कस्वा राया के मथुरा मार्ग पर यमुना एक्सप्रेस वे के समीप कृषि अनुसंधान केंद्र के पास एक लाल रंग के ट्राली बैग में पॉलिथीन में पैक अज्ञात युवती का शव मिला है। सूटकेस में लाश मिलने की खबर क्षेत्रीय पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों को दी है। लाश की फोटो जिले के सभी थानों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी भेजी गई है। राया थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि उक्त युवती की उम्र 21-22 के करीब है। रंग गोरा लंबे काले बाल, जिसने सलेटी कलर की टी-शर्ट पर लेजी डेज लिखा हुआ है। नीले कलर की सफेद रंग की पत्तीदार प्लाजो पहने हुए है। इसके अलावा बाएं हाथ पर लाल कलावा काला धागा, लाल सफेद बैगनी रंग की साड़ी, पैरों के नाखूनों पर हरे रंग की नेल पेंट लगी हुई है। उन्होंने बताया कि युवती के चेहरे पर खून के निशान बने हुए है। कयास लगाये जा रहे हैं कि युवती की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में रखकर यहाँ फेंक गए हैं।

युवती के सीने में मिले गोली के निशान
लावारिश मिले बैग की सूचना लोगो ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने ट्राली सूटकेस को खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव देखकर क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूत्रों के अनुसार युवती के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। लड़की शरीर में कई जगह चोटों के निशान मिले हैं। सूचना पर सीओ महावन आलोक सिंह मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है।

युवती की शिनाख्त के किए जा रहे प्रयास
एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पुलिस की कई टीमें मृतक युवती की शिनाख्त और हत्यारों को पकड़ने के लिए लगाई है। उन्होंने बताया कि युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। युवती की शिनाख्त के लिए उसके फोटो जिले के थाने के साथ-साथ अन्य जिलों के थानों में सर्कुलेट कर दी गई हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...