9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeराजनीतिBJP को 20 सीटें आएंगी, CM केजरीवाल ने कर दी MCD चुनाव...

BJP को 20 सीटें आएंगी, CM केजरीवाल ने कर दी MCD चुनाव परिणाम की भविष्यवाणी

Published on

नई दिल्ली

गुजरात, हिमाचल विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर भी सियासी माहौल गरमाने लगा है। चुनावी माहौल में सियासत का तड़का लगाते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एबीपी न्यूज चैनल पर बड़ा दावा किया है। उनका दावा है कि दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बीजेपी को 250 में से केवल 20 सीटें मिलेंगी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को 230 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। इसके अलावा केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को कूड़े के पहाड़ से निजात दिलाने का आश्वासन भी दिया है। केजरीवाल ने कहा है कि पिछले 5 साल में एमसीडी को लाखों करोड़ों रुपये दिए गए हैं, लेकिन फिर भी वह पब्लिक से ही कूड़ा उठाने के लिए कहते हैं। बीजेपी वाले लोगों से उनकी गली का कूड़ा खुद उठवाकर उनको आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

AAP के नेताओं पर टिकट बेचने के और भ्रष्टचार के आरोप पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन्होंने टिकट बेचे उनको जेल भेज दिया जाए। हमारे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। ये सब बीजेपी की मनोहर कहानियां हैं। उन्होंंने कहा सत्येंद्र जैन को झूठे केस में फंसाया गया है। मनीष सिसोदिया पर भी झूठा केस लगाया है। बीजेपी वाले सिसोदिया को भी जेल भेजने के मौके का इंतजार कर रहे हैं।

लक्ष्मी-गणेश की फोटो वाले बयान पर क्या बोले केजरीवाल?
अरविंद केजरीवाल ने नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो वाली अपनी मांग पर कहा कि हम दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं ताकि धन आता रहे। अगर नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो होगी तो भगवान का आशीर्वाद भी साथ रहेगा। इस मांग में कुछ गलत नहीं है, मुझे देश से कई लोगों ने फोन कर इस बात का समर्थन किया। केवल बीजेपी वालों ने इस बात किया विरोध क्योंकि बीजेपी की भक्ति सच्ची नहीं है।

श्रद्धा के हत्यारे को मिले सख्त सजा
श्रद्धा मर्डर केस पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये मामला काफी दर्दनाक है। उन्होंने कहा ऐसा अपराध करने वाले शख्स को इतनी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसा करने के बारे में सोचे तक नहीं। इस तरह का अपराध किसी भी समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...