4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलबिकिनी, बीयर और सेक्स... फीफा के फीवर पर गहरा पहरा, जेल पहुंचाने...

बिकिनी, बीयर और सेक्स… फीफा के फीवर पर गहरा पहरा, जेल पहुंचाने वाला WC

Published on

नई दिल्ली

अगले कुछ घंटों में फीफा विश्व कप 2022 का आगाज हो जाएगा। इस बार का वर्ल्ड कप कई मायनों में अलग होगा। यह पहला मौका है जब कोई खाड़ी देश फुटबॉल के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। कतर एक इस्लामिक देश है। ऐसे में ऐसे कई नियम हैं जो फैंस को यहां परेशानी में डाल सकते हैं। जिसमें बिना शादी के सेक्स या वन-नाइट स्टैंड अहम है। फीफा विश्व कप के इस एडिशन में फैंस से उम्मीद होगी कि वह कतर की संस्कृति का सम्मान करने और कानूनों का पालन करने में सहयोग दे।

सेक्स को लेकर पाबंदी
डेली स्टार ने यूके पुलिस के हवाले से बताया कि इस साल के विश्व कप में यह पहली बार हुआ है। फैंस को हर तरह से तैयार रहने की जरूरत है। इस टूर्नामेंट में निश्चित रूप से कोई वन-नाइट स्टैंड नहीं होगा। वास्तव में कोई पार्टी ही नहीं होगी। अगर आप जेल में फंसने का जोखिम नहीं लेना चाहते तो फैंस को खुद पर कंट्रोल रखने की हिदायत दी गई है।

ड्रग्स तस्करी में सजा-ए-मौत
कतर में अगर आप शादीशुदा नहीं हैं तो सेक्स करने पर सात साल तक की जेल की सजा है और फुटबॉल प्रशंसकों को इस तथ्य को स्वीकार करने और कानून का पालन करने की जरूरत है। इसके अलावा, कोकीन जैसे ड्रग्स की तस्करी करने पर कतर में मौत की सजा है। यह बताया गया कि देश विश्व कप के दौरान अलग फैन जोन में शराब की अनुमति देगा।

स्टेडियम में बीयर पर बैन
फीफा वर्ल्ड कप के आठ स्टेडियमों में किसी भी तरह की शराब (अल्कोहल) की बिक्री पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। टूर्नामेंट के दौरान नॉन अल्कोहलिक बीयर जरूर बेची जा सकेगी। यह फैसला फीफा टूर्नामेंट के शुरू होने से दो दिन पहले ही किया गया। फीफा ने अपने स्पॉन्सर बडवाइजर को होने वाले नफे-नुकसान का ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है।

बिकिनी भी नहीं पहन सकेंगे
वर्ल्ड कप के दौरान महिला फैंस को तमीजदार कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है। कंधों और घुटनों को ढकने के लिए कहा गया है। सार्वजनिक जगहों पर लॉन्ग स्कर्ट या ट्राउजर पहने की भी सलाह है। आदमी भी ऐसी जींस नहीं पहन सकते हैं जो घुटने को नहीं ढकते हों, इसके साथ ही आपत्तिजनक नारे समलैंगिकता को बढ़ावा देने वाली ड्रेस पोस्टर्स पर भी पाबंदी रहेगी।

48 टीम ले रहीं हिस्सा
टूर्नामेंट 21 नवंबर से शुरू होगा और फीफा वर्ल्ड कप 2022 के चैंपियन कतर का फाइनल के बाद 18 दिसंबर को ताज पहनाया जाएगा। विशेष रूप से, यह 32 टीमों की मेजबानी करने वाला आखिरी विश्व कप होगा, क्योंकि अगले विश्व कप में 48 टीमें शामिल होंगी, जिसकी सह-मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा द्वारा की जाएगी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...