9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराजनीतितिहाड़ में सत्येंद्र जैन की मसाज का वीडियो, केजरीवाल सरकार पर BJP...

तिहाड़ में सत्येंद्र जैन की मसाज का वीडियो, केजरीवाल सरकार पर BJP हमलावर, AAP का ये रिएक्शन

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की तिहाड़ जेल से कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मसाज कराते हुए दिख रहे हैं. इसको लेकर बीजेपी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है. अब आम आदमी पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है.

तिहाड़ जेल के सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन बेड पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैर में मसाज कर रहा है. सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं.

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी हमलावर
इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है. बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है. इसके साथ ही बीजेपी सांसद ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारी जेल मंत्री जेल में मसाज का आनंद लेते हुए. अब तो सबूत प्रयाप्त होंगे? क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी?

कन्नौज से बीजेपी सांसद ने उठाए सवाल
वहीं कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जेलमंत्री का जेल के अंदर का ट्रीटमेंट साफ बताता है कि क्या चल रहा है. उन्होंने कहा कि कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी सत्येंद्र जैन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. जेल मंत्री की जेल में खातिरदारी से आम आदमी पार्टी का चेहरा सामने आया है. उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल दिल्ली सरकार के अधीन है, ऐसे में सरकार का पूरा संरक्षण है.

AAP ने आरोपों पर दिया जवाब
वहीं इसको लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. AAP ने कहा कि जेल में सत्येंद्र जैन को एक्यूपंचर थेरेपी दी जाती है. शारीरिक कॉम्प्लिकेशंस के चलते जेल में हर तरह के इलाज के आदेश अदालत ने दिए थे. ऑक्सीजन की किल्लत के चलते रात को सत्येंद्र जैन कई बार बायपेप्स लगाकर भी सोते हैं. दवाइयों के साथ-साथ एक्यूपंक्चर थेरेपी भी उनके इलाज का हिस्सा है. चूंकि जेल में जैन की तबीयत खराब हो जाती है, इसलिए उन्हें इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए गए थे.

ईडी ने कोर्ट में लगाया था आरोप
इससे पहले सत्येंद्र जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी. ईडी ने आरोप लगाया था कि सतेन्द्र जैन को तिहाड़ जेल में स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. इडी ने सत्येंद्र जैन से संबंधित समस्त डेटा गृह मंत्रालय को भी दिया था. ईडी का आरोप है कि सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में रहते हुए जेल अधिकारियों की मिलीभगत से सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं. इसके बाद गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के चीफ सेक्रेट्री से इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी.

ईडी ने कोर्ट को सबूत भी सौंपे थे
ईडी ने कोर्ट से की गई शिकायत में कहा था कि सत्येंद्र जैन जेल के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. इतना ही नहीं ईडी ने सत्येंद्र जैन के ऐशो-आराम की तमाम सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट को सौंपी थीं. ED ने अपनी शिकायत में कहा था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को हेड मसाज, फुट मसाज और बैक मसाज जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं.

जेल नंबर 7 के जेलर हुए थे सस्पेंड
इसके बाद बीते 14 नवंबर को जेल नंबर 7 के 58 जेल स्टाफ का तबादला किया गया था, इनमें 4 सीनियर अधिकारी भी शामिल थे. इनमें 2 डिप्टी जेलर, 3 सहायक जेलर, 7 हेड वार्डर समेत सभी वार्डरों का ट्रांसफर कर दिया गया था. इसके अलावा जेल नंबर 7 के जेल अधीक्षक अजीत कुमार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है. जेल नंबर 5 के अधीक्षक अशोक रावत को इस जेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार हुए थे सत्येंद्र जैन 
गौरतलब है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सत्येंद्र जैन को 30 मई को गिरफ्तार किया था. इससे पहले अप्रैल महीने में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की थीं. जैन पर कथित आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियां बनाई और कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...