9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'आपके चेहरे में गांधी-पटेल दिखाई दें, सद्दाम हुसैन नहीं', असम के CM...

‘आपके चेहरे में गांधी-पटेल दिखाई दें, सद्दाम हुसैन नहीं’, असम के CM का राहुल पर निशाना

Published on

नई दिल्ली,

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राज्य की 15 विधानसभा और 6 संसदीय क्षेत्रों को कवर कर चुकी है. 7 नवंबर को महाराष्ट्र पहुंची यात्रा शनिवार को 13वें दिन भी जारी रही. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. दरअसल, सीएम बिस्वा गुजरात चुनाव के मद्देनजर एक रैली को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान मंच से बोलते हुए उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर जुबानी तीर छोड़े. उन्होंने कहा, “राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी दिखाई दे, सरदार पटेल दिखाई दे, लेकिन ऐसा नहीं जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे.”

उन्होंने राहुल गांधी के गुजरात चुनाव के लिए प्रचार करने नहीं आने पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी की एक आदत है, जो मैं कई दिनों से देख रहा हूं. अगर गुवाहाटी में क्रिकेट मैच होता, तो वह गुजरात में होंगे. वह गुजरात में भी बैट और पैड साथ रखेंगे, तैयार होते रहेंगे लेकिन मैदान में नहीं आएंगे.”

सावरकर पर राहुल गांधी द्वारा निशाना साधे जाने पर भी सीएम बिस्वा ने कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को ऐतिहासिक ज्ञान बहुत कम है. हो सकता है कि किसी ने उनके लिए इतिहास पढ़ा हो और उन्होंने खुद नहीं पढ़ा हो. उन्होंने सावरकर का अपमान कर घोर पाप किया. मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें इसके लिए राजनीतिक रूप से भुगतान करना होगा.

20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी यात्रा
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है. कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल होगी. सूत्रों की मानें तो राहुल और अन्य वरिष्ठ नेता 25 नवंबर को ओंकारेश्वर महादेव मंदिर का दौरा करेंगे. राहुल गांधी भारत के रॉबिनहुड कहे जाने वाले टंट्या मामा के जन्मस्थान का भी दौरा करेंगे.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...