9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यमहाराष्‍ट्र के पुराने हीरो हैं छत्रपति शिवाजी, नए गडकरी-पवार... कोश्यारी के बयान...

महाराष्‍ट्र के पुराने हीरो हैं छत्रपति शिवाजी, नए गडकरी-पवार… कोश्यारी के बयान पर भड़की श‍िवसेना

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी को पुराना हीरो कहकर नए विवाद को जन्म दिया है। राज्यपाल काश्‍यारी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने हो गए हैं। उनकी जगह पर नितिन गडकरी और शरद पवार को महाराष्‍ट्र का नया हीरो मान लेना चाहिए। राज्यपाल की इस विवादित टिप्पणी पर उद्धव गुट की श‍िवसेना ने हमला बोला है।

शिवसेना उद्धव गुट के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि राज्यपाल महोदय ने हमेशा महापुरुषों को अपमानित करने का काम किया है। इन्हें तत्काल महाराष्ट्र के बाहर भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के न सिर्फ आराध्य देव हैं, बल्कि हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। वह हमेशा हम सबके हीरो रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय की मान ले तो भगवान राम और भगवान कृष्ण भी पुराने हो गए हैं। तो क्या हम नए भगवान को चुन लें? उन्होंने कहा कि राज्यपाल का बयान सर्वथा निंदनीय है।

राज्‍यपाल ने कहां द‍िया बयान
दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को मराठवाड़ा विश्वविद्यालय से मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भगत सिंह कोश्यारी बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे। कोश्यारी ने सीधे तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना नितिन गडकरी और शरद पवार से की। इसलिए विवाद की संभावना बढ़ गई है।

राज्‍यपाल ने क्‍या कहा?
मंच से बोलते हुए कोश्यारी ने कहा कि जब हम स्कूल में थे तो हमसे पूछा जाता था कि स्कूल में हमारा रोल मॉडल कौन है। उस समय हम छात्र वही कहते थे जो हमें अच्छा लगता था। यानी कुछ लोग सुभाष चंद्र को पसंद करते थे, कुछ नेहरू को, कुछ गांधीजी को। जिसे जो अच्छा समझता था, उसी का नाम लेता था। आज अगर आपको आदर्श तलाशने हैं तो बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप महाराष्ट्र में ही अपने आदर्श पा सकते हैं। अगर कोई आपसे पूछता है कि आपके नायक कौन हैं, तो मुझे लगता है कि आप इसे यहां प्राप्त कर सकते हैं। शिवाजी पुराने समय के आदर्श हैं। मैं एक नए युग की बात कर रहा हूं। डॉ अंबेडकर से डॉ. यहां तक नितिन गडकरी भी आपको यहां मिल जाएंगे।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...