9.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यजयपुर में युवती के साथ गैंगरेप, BSF के 3 जवानों समेत 5...

जयपुर में युवती के साथ गैंगरेप, BSF के 3 जवानों समेत 5 पर आरोप

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में एक युवती के साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला आया है. आरोप है कि यहां 5 लोगों ने युवती को हवस का शिकार बनाया. इस संबंध में पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है. इसके आधार पर पुलिस ने बीएसएफ (BSF) के 3 जवानों समेत 5 पांच लोगों को हिरासत में लिया है.

बंद कमरे में 5 लोगों ने दुष्कर्म किया
पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार देर शाम वो एक बस्ती में स्थित दूध डेयरी पर घी लेने गई थी. यहां बंद कमरे में उसके साथ 5 लोगों ने दुष्कर्म किया. इसमें बीएसएफ के 3 जवान भी थे.

बीएसएफ ने पुलिस को सौंपे आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएसएफ अधिकारियों से पत्राचार किया. इसके बाद अधिकारियों द्वारा जांच के लिए तीनों जवानों को पुलिस को सौंप दिया गया.

पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा
इस पूरे प्रकरण को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा ने बताया है कि पुलिस द्वारा 3 बीएसएफ जवानों सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता का श्रीगंगानगर में मेडिकल करवाया जा रहा है.

डीएसपी अनु बिश्नोई कर रहीं जांच
बताया कि डीएसपी अनु बिश्नोई नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं जो कि मामले की जांच कर रही हैं. उधर, श्रीगंगानगर फॉरेंसिक लैब की टीम भी पहुंची है. उनके द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है. मामले को लेकर जांच अधिकारी डीएसपी अनु बिश्नोई मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं.

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...