7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसुम्बुल के कारण घरवालों ने फिर गंवाए 25 लाख रुपये! अर्चना ने...

सुम्बुल के कारण घरवालों ने फिर गंवाए 25 लाख रुपये! अर्चना ने खूब मचाया तांडव

Published on

‘बिग बॉस 16’ में हर बीतते दिन के साथ खूब धमाका देखने को मिल रहा है। हाल ही गोल्डन गायज़ की एंट्री हुई, जो 25 लाख रुपये की खोई प्राइज मनी का टास्क लेकर घर में आए हैं। इस टास्क के बीच जहां सुम्बुल तौकीर खान बखेड़ा खड़ा कर देती हैं, वहीं टीना दत्ता जूठे बर्तनों को लेकर कैप्टन निमृत कौर अहलूवालिया पर बिफर जाती हैं। घर में इन मुद्दों पर खूब तांडव मचता है।

आने वाले एपिसोड यानी 1 दिसंबर (Bigg Boss 16) का प्रोमो रिलीज किया गया है, इसमें दिखाया गया है कि Tina Datta कैप्टन Nimrit Kaur Ahluwalia के कमरे में आती हैं और उनसे कहती हैं कि दो लोगों ने खाना खाने के बाद बर्तनों में ही छोड़ दिया है और वह ऐसे बर्तन साफ नहीं करेंगी। टीना दत्ता कहती हैं कि प्रियंका भी वो बर्तन साफ नहीं करेंगी।

टीना ने कहा ‘गंवार’ और ‘ज़ाहिल’ तो भड़कीं निमृत और शिव
टीना बर्तनों की शिकायत करते हुए कहती हैं कि दो लोग गंवारों की तरह खाना खाकर बर्तन में छोड़ देते हैं। वह ऐसे बर्तन साफ नहीं करेंगी। इसके बाद टीना कमरे से बाहर आकर निमृत पर भड़कती हैं और सुनाते हुए कहती हैं, ‘जेठानी की तरह बैठकर बोल रही है क्यूं क्या हुआ?’ इतना सुनकर निमृत बाहर आती हैं और दोनों के बीच खूब झड़प होती है। Shiv Thakare भी बीच में आते हैं और शालीन से कहते हैं कि उनके कमरे में आकर किसी ने बोला कि कौन बदतमीज और जाहिल लोग हैं, जिन्होंने थाली वैसे रखी थी। इस पर टीना उनसे सवाल करती हैं कि उन्होंने तो उन्हें कहा ही नहीं है, इसका मतलब वह उस तरह से खाते हैं।

बिग बॉस का 25 लाख की आड़ में नया दाव, मचा तांडव
दूसरी तरफ, घरवालों को बिग बॉस एक मुश्किल में फंसा देते हैं। वह घरवालों को एक टास्क देते हैं, जिसमें उन्हें या तो 25 लाख रुपये वापस पाने के लिए लड़ना होगा या फिर कैप्टेंसी के लिए उन्हें गंवाना होगा। यानी अगर घरवाले कैप्टेंसी चाहते हैं तो उन्हें 25 लाख रुपये गंवाने होंगे।

सुम्बुल ने 25 लाख को ठोकर मार चुनी कैप्टेंसी, अर्चना बौखलाईं
इसी बीच सबके होश उड़ाते हुए सुम्बुल तौकीर खान 25 लाख रुपयों को ठोकर मारकर कैप्टेंसी की दावेदार बनने का ऐलान करती हैं। इसके साथ वह अपनी तस्वीर उस बोर्ड पर लगा देती हैं, जिस पर लिखा है-अगला राजा या रानी कौन? सुम्बुल के इस कदम पर अर्चना गौतम बौखला जाती हैं और कहती हैं, ‘सुम्बुल तेरे लिए गया था ना? तेरा फर्ज बनता है ना तू हमारा 25 लाख लाकर दे? तू तो कल चली जाएगी?’ इसी बात पर सुम्बुल और अर्चना के बीच तनातनी हो जाती है। सुम्बुल कहती हैं- अबे, तुम्हारी जेब से थोड़ी गए ना?’ तब अर्चना चीख-चीखकर कहती हैं कि शक्ल देखकर राजा-रानी बनो भैया, शक्ल देखके।’

शालीन का निमृत पर पर्सनल अटैक
उधर 25 लाख रुपयों के इसी टास्क के दौरान शालीन भनोट, निमृत पर पर्सनल अटैक कर देते हैं, जिससे वह भड़क जाती हैं और दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है। निमृत को यकीन नहीं होता कि जिस शालीन को वह अपना दोस्त मानती हैं, वही उन पर पर्सनल अटैक करते हैं। दरअसल शालीन बोलते हैं कि उन्हें मेंटल प्रॉब्लम है। निमृत को लगता है कि शालीन ने यह उन पर कमेंट किया है क्योंकि कुछ समय पहले उन्होंने शो में अपनी मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन को लेकर खुलासा किया था।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...