9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यस्कूटी सवार महिला से फिल्मी स्टाइल में लूट, पहले बाइक लगाकर रोका...

स्कूटी सवार महिला से फिल्मी स्टाइल में लूट, पहले बाइक लगाकर रोका फिर तोड़ी चेन, घटना CCTV में कैद

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में दिन दहाड़े महिला से चेन लूट की वारदात सामने आई है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को चेन स्नेचरों ने चैलेंज किया है। गुरुवार दोपहर स्कूटी सवार महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में रोक लिया। इसके बाद महिला की चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला ने लूटरों का पीछा किया। लूट की वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूटेरों की तलाश कर रही है।

चकेरी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में रहने वाली प्रेमलता एयरफोर्स स्थित एमईएस में सीनियर ऑडिटर के पद पर तैनात हैं। प्रेमलता मूलरूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं। प्रेमलता बंगाली कॉलोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहती हैं। गुरुवार दोपहर महिला अधिकारी स्कूटी लेकर ड्यूटी से लौट रहीं थीं। घर से कुछ दूरी पर ही लूट की वारदात हो गई।

कैसे दिया वारदात को अंजाम
प्रेमलता ने बताया कि घर की गली के लिए जैसे ही एंट्री की पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी के सामने लगाकर रोक लिया। बाइक सवार एक बदमाश उतर गया और चालक बाइक मोड़ने लगा। जब चालक ने बाइक मोड़ ली, दूसरे बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए।

कुछ ही पलों में फरार हुए बदमाश
महिला अधिकारी ने दौड़कर बदमाशों का पीछा करने लगी। लेकिन बाइक सवार बदमाश कुछ ही पलों में फरार हो गए। पीड़िता ने लूट की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अजंन कुमार का कहना है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। लुटरों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही तहरीर लेकर एफआईआर की जा रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this