16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedयूपी-एमपी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने फिर से शुरू...

यूपी-एमपी के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, रेलवे ने फिर से शुरू कीं ये तीन ट्रेनें

Published on

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे हमारे देश की लाइफ लाइन है। करोड़ों लोगों को इसके जरिए रोजगार मिल रहा है। लाखों लोग भारतीय रेलवे के जरिए रोज एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर कदम उठाता रहता है। फेस्टिव सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं और गाड़ियों के फेरे बढ़ाए जाते हैं। कई बार रेलवे को कुछ ट्रेनें रद्द भी करनी पड़ती हैं और फिर उन्हें दोबारा शुरू भी किया जाता है। इसी तरह अब उत्तर रेलवे ने कुछ ट्रेनों की सेवाएं बहाल करने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं कि कौन-सी ट्रेनों की सेवाएं बहाल की गई हैं।

लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस की सेवा बहाल
रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मेरठ-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस की सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया है। प्रेस रिलीज में बताया, ‘रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द घोषित की गई रेलगाड़ी संख्या 22453 /22454 लखनऊ-मेरठ सिटी-लखनऊ राज्य रानी एक्सप्रेस की सेवा को बहाल करने का निर्णय लिया है।

ट्रेन नंबर 11109/ 11110 झांसी-लखनऊ-झाँसी एक्सप्रेस की सेवा बहाल
रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ट्रेन नंबर 11109/ 11110 झांसी-लखनऊ-झाँसी की सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया है। प्रेस रिलीज में बताया, ‘रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द घोषित की गई रेलगाड़ी संख्या 11109 /11110 झांसी-लखनऊ-झाँसी एक्सप्रेस की सेवा को बहाल करने का निर्णय लिया है।

ट्रेन नंबर12190 /12189 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा बहाल
रेलवे ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि ट्रेन नंबर 12190 /12189 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा बहाल करने का फैसला लिया गया है। प्रेस रिलीज में बताया, ‘रेल यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेल प्रशासन ने पूर्व में रद्द घोषित की गई रेलगाड़ी संख्या 12190 /12189 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एक्सप्रेस की सेवा को बहाल करने का निर्णय लिया है।’

Latest articles

बुजुर्ग महिला से लूट करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने नटखट चौक पर निकाला जुलूस

भोपाल। राजधानी में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी...

रसूखदारों के आलीशान मकानों में पकड़ी गई बिजली चोरी, चल रहे थे कोल्ड स्टोरेज और कारखाने

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष...

किलोल पार्क के पास बदमाशों ने चलाईं गोलियां, ईंटखेड़ी फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स स्थित किलोल पार्क के पास बुधवार-गुरुवार की...

भोपाल के भौंरी में बनेगी नॉलेज और एआई सिटी, 1500 हेक्टेयर में तैयार होगा मास्टर प्लान

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल अब तकनीक और शिक्षा के नए केंद्र के रूप...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...