16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख को पास बैठा देख नहीं हुआ यकीन, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

शाहरुख को पास बैठा देख नहीं हुआ यकीन, एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल

Published on

शाहरुख खान को किंग खान बोलने के पीछे बड़ा कारण है और वो ये कि वो सही में दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज करते हैं. 4 सालों के लंबे इंतजार के बाद किंग खान बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. इस बीच उन्हें सऊदी अरब के रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में देखा गया. शाहरुख खान को अपने सामने देखना फैंस के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म बेसिक इंस्टिंक्ट फेम एक्ट्रेस शेरोन स्टोन के लिए भी बड़ी बात थी.

शाहरुख पर थम गई एक्ट्रेस की नजरें
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान को खड़े होकर लोगों का अभिवादन करते देखा जा सकता है. इसमें फिल्म फेस्टिवल की होस्ट आती हैं और सभी को बताती हैं कि शाहरुख खान इस सेरेमनी का हिस्सा बने हैं. ऐसे में उनके पास बैठी एक्ट्रेस शेरोन स्टोन चौंक जाती हैं. उन्हें देखकर लगता है कि उन्हें पहले इस बात का अंदाजा नहीं था कि शाहरुख उनके पास बैठे हैं. ऐसे में उनका रिएक्शन काफी मजेदार था.

रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में शाहरुख खान को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इवेंट में उनकी मौजूदगी का स्वागत तालियों के साथ किया गया. इस मौके की वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉलीवुड एक्ट्रेस शेरोन स्टोन, शाहरुख खान को देखकर किसी फैन गर्ल की तरह भौचक्की रह गई हैं. सुपरस्टार को देख खुशी से उनकी चीख निकल गई.

शेरोन अपने सीने पर हाथ रखे और मुंह खोले बस शाहरुख को देख रही हैं, जैसे उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि सही में किंग खान उनके सामने हैं. वैसे अगर शाहरुख खान आज हमारे सामने आ जाए तो हमें भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

सोशल मीडिया यूजर्स को शेरोन स्टोन का ये रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है. दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब शाहरुख को देख शेरोन चौंकी तो किंग खान ने उनसे दो बातें भी कीं. शाहरुख के अंदाज से शेरोन स्टोन काफी इंप्रेस भी नजर आईं. इस समय ये फैन गर्ल मोमेंट सोशल मीडिया पर यूजर्स का फेवरेट बना हुआ है. हर तरफ बस इसी पल के चर्चे हो रहे हैं.

इन फिल्मों में आएंगे नजर
कुछ दिन पहले ही शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘डंकी’ का शूटिंग शेड्यूल सऊदी अरब में पूरा किया है. इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं. इसके अलावा रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022 में शाहरुख अपनी आने वाली फिल्म ‘पठान’ का प्रमोशन करते भी नजर आए. उन्होंने इवेंट में शामिल हुए लोगों से अपील की कि वो ‘पठान’ को जरूर देखें. साथ ही अपनी फिल्म के ट्रेलर का डायलॉग भी बोला.

Latest articles

बुजुर्ग महिला से लूट करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने नटखट चौक पर निकाला जुलूस

भोपाल। राजधानी में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी...

रसूखदारों के आलीशान मकानों में पकड़ी गई बिजली चोरी, चल रहे थे कोल्ड स्टोरेज और कारखाने

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष...

किलोल पार्क के पास बदमाशों ने चलाईं गोलियां, ईंटखेड़ी फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स स्थित किलोल पार्क के पास बुधवार-गुरुवार की...

भोपाल के भौंरी में बनेगी नॉलेज और एआई सिटी, 1500 हेक्टेयर में तैयार होगा मास्टर प्लान

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल अब तकनीक और शिक्षा के नए केंद्र के रूप...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...