11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यखुद से 13 साल बड़े प्रदीप गवांडे से क्यों की टीना डाबी...

खुद से 13 साल बड़े प्रदीप गवांडे से क्यों की टीना डाबी ने शादी ? महिला IAS ने खोला राज

Published on

जयपुर

अपनी लाइफ अपने हिसाब से जीने वाली आईएएस टीना डाबी कई लड़कियों की रोल मॉडल है। सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा रहती है। वहीं कई लोग यह जानने में जुटे रहते हैं कि आखिर टीना डाबी ने अपने से 13 साल बड़े आईएएस अफसर प्रदीप गवांडे से शादी क्यों की ? इसे लेकर टीना डाबी ने खुलकर मीडिया से बात की है। टीना डाबी ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान मई 2021 में उनकी प्रदीप से मुलाकात हुई। टीना ने बताया कि प्रदीप और मैं हेल्थ डिपार्टमेंट में साथ थे। उन्होंने आगे बताया कि पहले हम दोनों ने एक-दूसरे को दोस्त की तरह जाना-पहचाना। फिर एक-दूसरे के परिवारों को जाना। ये सब एक साल तक चला। इसके बाद हमने शादी का फैसला लिया।

बताया 13 साल बड़े प्रदीप से क्यों की शादी
टीना डाबी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि प्रदीप गवांडे एक अच्छे इंसान हैं। टीना ने यह भी कहा कि पहले प्रदीप ने उन्हें प्रपोज किया था। वहीं खुद से 13 साल बड़े प्रदीप से शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि रिश्ते उम्र के आधार पर तय नहीं हुआ करते हैं, आपसी समझ, प्यार और कंपैटिबिलिटी बहुत जरूरी होती है। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे ने इसी साल अप्रेल में शादी की है। टीना अभी जैसलमेर कलेक्टर के तौर पर राजस्थान में अपनी सेवा दे रही हैं। वहीं उनके प्रदीप गवांडे बीकानेर के उपनिवेशन विभाग का आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

अपने मंगेतर प्रदीप के विषय में बात करते हुए टीना डाबी ने बताया कि प्रदीप गवांडे लातूर जिले से हैं । वे वहां से IAS करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों में से हैं। उनका परिवार अब पुणे में रहता है। उन्होंने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज औरंगाबाद से MBBS किया है। साथ ही दिल्ली के कई टॉप हॉस्पिटल्स में काम किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी की और फिर IAS बने है। टीना डाबी ने बताया कि वो भी मेरी तरह SC कम्युनिटी से हैं। मेरी मां और वो एक ही सब-कास्ट से हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...