11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'शराब पिलाकर गैंगरेप किया, 12 घंटे बेसुध रही बेटी...' कहते हुए रो...

‘शराब पिलाकर गैंगरेप किया, 12 घंटे बेसुध रही बेटी…’ कहते हुए रो पड़ी मां

Published on

पूर्वी चंपारण,

बिहार के मोतिहारी में एक शर्मनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक मूक बधिर लड़की को जबरन शराब पिलाकर पिटाई करने के बाद गांव के ही तीन लड़कों ने गैंगरेप किया. पीड़ित परिवार ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

करीब 12 घंटे बेसुध रही लड़की
रूह कंपा देने वाली ये वारदात संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़िता की मां का कहना है, “गांव के ही तीन लड़के देर रात मेरी बेटी को उठा ले गए. सभी ने बेटी को जबरन शराब पिलाई. विरोध करने पर सभी ने उसको बेरहमी से पीटा और सामूहिक दुष्कर्म किया. बेटी की हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि वो करीब 12 घंटे बेसुध रही”.

पीड़िता के परिवार को धमकाया
बताया कि बेटी के साथ घिनौनी हरकत करने के बाद लड़के उनके घर पहुंचे और पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.

फरियाद लेकर पहुंचा परिवार
उधर, मामले जानकारी होने पर गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें तीनों आरोपी नहीं पहुंचे. इसके बाद पीड़ित परिवार पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचा.

एसआईटी का किया गया गठन
परिवार का कहना है कि स्थानीय प्रशासन मामले को दबाने में लगा रहा. इसी बीच मोतिहारी एसपी को घटना की सूचना मिली तो उन्होंने मामले के खुलासे के लिए एसआईटी के गठन का निर्देश दिया. साथ ही नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और कुर्की करने की भी बात कही है.

अरेराज डीएसपी ने कही ये बात
अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने कहा कि पीड़िता के गांव के ही दो तीन लड़कों ने उसको शराब पिलाकर गैंगरेप किया है. जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. एसपी के निर्देश पर एक एसआईटी का भी गठन किया गया है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...