10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यजाम में फंसे विधायक... समर्थकों ने टोल बूथ पर की दबंगई, मुफ्त...

जाम में फंसे विधायक… समर्थकों ने टोल बूथ पर की दबंगई, मुफ्त में पार करा दी 120 गाड़ियां

Published on

वाराणसी

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के डाफी टोल बैरियर पर मिर्जापुर के मझवां के विधायक समर्थकों की दबंगई का मामला सामने आया है। डाफी टोल बैरियर पर फास्ट टैग लेन में विधायक विनोद बिंद फंसे हुए थे। टोल का रास्ता बंद देख कर समर्थकों ने जबरन बदसुलूकी करते हुए विधायक के आगे की करीब 120 गाड़ियों को बूम बैरियर हटा कर निकाल दिया।

विधायक समर्थको ने टोल कर्मियों से जम कर बदसुलूकी की। बूम बैरियर हटा कर समर्थको ने तब तक गाड़ी निकलते रहे जब तक विधायक अपने समर्थकों के साथ टोल पार नही कर गए। टोल कर्मियों ने बताया की करीब 120 गाड़ियां बिना टोल दिए ही निकाल दी गई। टोल कर्मी ने बताया की विधायक समर्थको ने टोल कलेक्शन करने वाले कर्मी के साथ मारपीट भी की।

फास्ट टैग लेन में धीमे थी गाड़ियों के निकलने की रफ्तार
टोल बैरियर कंट्रोल रूम के नंबर पर बात करने पर एनबीटी ऑनलाइन को बताया गया की रविवार की दोपहर करीब बारह बजे फास्ट टैग लेन में तकनीकी वजह से गाड़ियों के निकलने की रफ्तार कम थी।कुछ बड़ी गाड़ियों के फास्ट टैग अकाउंट में पैसा कम था जिसकी वजह से गाड़ियों के ड्राइवर टॉपअप करने में समय ले रहे थे इसी बीच गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी। इसी बीच विधायक विनोद बिंद के समर्थक वहा पहुंचे और टोल कलेक्शन करने वाले कर्मी से मारपीट करने लगे और जबरन बूम बैरियर को खोल कर करीब 120 गाड़ियों को पार करा दिया।

आने की नही थी कोई पूर्व सूचना
टोल कर्मी ने बताया की अगर कोई विधायक, मंत्री ,या कोई वीआईपी आता है तो पूर्व में सूचना दे दी जाती है। सूचना मिलने पर अलग लेन से गाड़ियों को रूट क्लियर करा दिया जाता है लेकिन आज किसी ने पूर्व में सूचना नही दी थी कि विधायक को आना है। फास्ट टैग लेन में तकनीकी वजह से गाड़ियां फांसी हुई थी। हम लोगो ने कई बार विधायक समर्थको को समझाया लेकिन वो जबरन दबंगई करने लगे। इस घटना की प्राथमिक सूचना लंका थाने में दी गई है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...