21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यUP: 'निर्दलीय चुनाव लड़ोगे तो चलवा देंगे बुलडोजर', BJP विधायक के बिगड़े...

UP: ‘निर्दलीय चुनाव लड़ोगे तो चलवा देंगे बुलडोजर’, BJP विधायक के बिगड़े बोल

Published on

बाराबंकी,

यूपी की हैदरगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक दिनेश रावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह टिकट मांगने आए प्रत्याशियों को बगावत करने पर बुलडोजर कार्रवाई की धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, यूपी के अगामी नगर निकाय चुनाव के लिए कई लोग उनके पास टिकट मांगने आए थे. विधायक ने पहले तो प्रत्यशियों को समझाया और फिर कहा कि टिकट नहीं मिलने पर भाजपा प्रत्याशी का विरोध और निर्दलीय चुनाव लड़ा तो उनका बुलडोजर जाएगा और चलेगा.

बता दें कि बाराबंकी की नगर पंचायत सुबेहा में भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के साथ विधायक दिनेश रावत और पार्टी जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक की. बैठक में क्षेत्रीय विधायक रावत ने सभी संभावित उम्मीदवारों को संकल्प दिलाया कि पार्टी जिस उम्मीदवार को टिकट देगी, उसी का सब लोग समर्थन करेंगे.

इसके बाद उन्होंने कहा कि अगर आपको टिकट नहीं मिला और निर्दलीय चुनाव लड़ना है तो आप भाजपा से टिकट न मांगिए. हम आपको रोकने नहीं जाएंगे. अगर आप पार्टी से टिकट मांगते हैं और नहीं मिलता है और बीजेपी प्रत्याशी का विरोध करके लड़ते हैं तो हमारा बुलडोजर जाएगा और चलेगा. या तो टिकट नहीं मांगों और कह दो कि आपको भाजपा से कोई लेना देना नहीं है. इस दौरान कई लोग वीडियो भी बना रहे थे. जिनमें से किसी ने ये वीडियो वायरल कर दिया.

अपनी सफाई में बोले विधायक दिनेश रावत
जब इस वायरल वीडियो के बारे में विधायक दिनेश रावत से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई बयान जानबूझकर हमने नहीं दिया है. पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक हो रही थी और उन्हें ये संकल्प दिलवाया जा रहा था कि जिसे भी पार्टी टिकट दे उसी का सबको समर्थन करना है. कोई भी पार्टी का विरोध कर निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ेगा. हो सकता है, उसी दौरान मुंह से कुछ निकल गया हो.

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...