21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeउमराह करने के बाद वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, माता के दरबार...

उमराह करने के बाद वैष्णो देवी पहुंचे शाहरुख खान, माता के दरबार में टेका माथा

Published on

बॉलीवुड के किंग खान और बादशाह शाहरुख खान इन दिनों खासा चर्चा में हैं। फिल्मों में चार साल बाद वापसी करने के बाद वह अब भगवान की शरण में दिखाई दे रहे हैं। पहले वह दो दिसंबर को उमराह करने के लिए मक्का गए थे। उन्होंने वहां से वीडियो शेयर किया था और लोगों से अपील की थी कि अगर वह सऊदी अरब आते हैं तो उमराह करते जाएं। अब वह वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे हैं। वहां से तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले महीने जनवरी में रिलीज हो रही है. ऐसे में वो अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. किंग खान कल देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के पवित्र मंदिर पहुंचे. उन्होंने मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेका और प्रार्थना की. बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा अर्चना की. शाहरुख ने चेहरे पर मास्क लगाया था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं.

शाहरुख को आपने फिल्मी पर्दे पर कई अलग रूप में देखा होगा. कभी रोमांस तो कभी एक्शन किंग बनकर उन्होंने लोगों के दिल जीते. लेकिन असल जिंदगी में शाहरुख एक ट्रू फैमिली मैन होने के साथ काफी धार्मिक भी हैं. वे हर धर्म को एक समान मानते हैं. तभी तो मक्का जाकर उमराह करने के बाद शाहरुख अब मां वैष्णो देवी के मंदिर पहुंच गए हैं.

पठान से शाहरुख को हैं उम्मीदें
पठान फिल्म से शाहरुख खान लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. पठान को लेकर शाहरुख के फैंस में जबरदस्त बज है. फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे. शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी. फिल्म से अब तक शाहरुख के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं. शाहरुख के लंबे-घुंघराले बाल और जबरदस्त फिटनेस देख फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं. फैंस को अब सिर्फ उस दिन का इंतजार है, जब किंग खान की मच अवेटेड फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखते हैं शाहरुख की इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...