28.4 C
London
Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 साल की बच्ची...

कर्नाटक में मिला जीका वायरस का पहला केस, 5 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव

Published on

रायचूर,

कर्नाटक के रायचूर में जीका वायरस का पहला केस सामने आया है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि रायचूर की एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है. उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले में जरूरी कदम उठा रही है.पुणे की लैब रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के रायचूर में एक 5 साल की बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही मरीज को एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है. स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बताया कि कर्नाटक में जीका वायरस मिलने का यह पहला केस है.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार इसे बेहद गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि सूबे की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी नजर बनाए हैं. डॉक्टर्स को अलर्ट मोड पर रहने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि हमें जीका वायरस के पहले पुष्ट केस की रिपोर्ट पुणे से एक लैब मिली है. जानकारी मिली है कि लैब में तीन सैंपल भेजे गए थे. जिनमें से 2 की रिपोर्ट निगेटिव और एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. हम मरीज के हेल्थ की लगातार अपडेट ले रहे हैं.

देश में पहले यहां मिल चुके हैं जीका वायरस के केस
स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि कुछ महीने पहले जीका वायरस के केस केरल, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में पाए गए थे. लेकिन कर्नाटक में यह पहला है. इसका खुलासा तब हुआ जब डेंगू और चिकनगुनिया टेस्ट कराया गया. आमतौर पर ऐसे 10 प्रतिशत सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे जाते हैं, जिनमें से यह पॉजीटिव निकला है.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार सावधानी बरत रही है. रायचूर के साथ ही पड़ोसी जिलों में निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा है कि वे किसी भी अस्पताल में संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसकी जांच करें और जीका वायरस के परीक्षण के लिए सैंपल भेजें.

Latest articles

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...