13.1 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराजनीतिसंसद में उठा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फायरिंग का मुद्दा, कांग्रेस सांसद के...

संसद में उठा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फायरिंग का मुद्दा, कांग्रेस सांसद के VC पर आरोप

Published on

प्रयागराज

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने राज्‍यसभा में इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में छात्रों पर सोमवार को हुई फायरिंग और हिंसा का मुद्दा सदन में उठाया। कांग्रेस सांसद ने इसके पीछे यून‍िवर्सिटी की कुलपति की योग्‍यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास न्‍यूनतम 10 साल का अनुभव नहीं था इसके बावजूद उन्‍हें नियुक्‍त किया गया। इस तरह से उनकी नियुक्ति ही अवैध है।

कांग्रेस सांसद राजमणि ने राज्यसभा में कहा कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के पति न्यायपालिका में उच्च पद पर है। राजमणि का अरोप है कि इसी वजह से वह मनमानी और छात्रों का उत्पीड़न करती हैं। राजमणि का कहना था कि 10 वर्ष का अनुभव ना होने की वजह से पहले भी कई कुलपतियों को उनके पद से हटाया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस मामले में भी दखल देना चाहिए।कांग्रेस सांसद ने 4 गुना फीस बढ़ोतरी को भी गलत बताया। उन्‍होंने आरोप लगाया कि कुलपति छात्रों को लगातार परेशान किया कर रही हैं। छात्र आवाज उठाती हैं तो उन्हें धमकाया जाता है।

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को बवाल हो गया था। एक छात्र नेता को गेट पर रोकने के बाद पुलिस और छात्रों में हिंसक झड़प हो गई थी। छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किए। घंटे भर में यूनिवर्सिटी कैंपस छावनी में बदल गई। मामला इस तरह से बेकाबू हो गया कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे थे और छात्रों से बात करने की कोशिश की। इस मामले में कर्नलगंज पुलिस स्टेशन में तीन नामजद और 43 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

Latest articles

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...