27.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिमास्क पहनो, कोविड आ रहा है... ये सब भारत जोड़ो यात्रा रोकने...

मास्क पहनो, कोविड आ रहा है… ये सब भारत जोड़ो यात्रा रोकने का बहानाः राहुल

Published on

नूंह

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी. मंडाविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए. इसको लेकर अब राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि इन्होंने अब नया आइडिया निकाला है. मुझे लेटर लिखा है. यात्रा बंद करो क्योंकि कोविड आ रहा है.

राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बन रहे हैं. मास्क पहनो, यात्रा बंद करो, कोविड फैल रहा है. हिंदुस्तान की शक्ति से, सच्चाई से ये लोग डर गए हैं. ये सच्चाई है. यात्रा में हम 100 दिन से ज्यादा चले हैं, जिसमें हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई हर जात के लोग शामिल हुए.

स्वास्थ्य मंत्री ने लिखी थी चिट्ठी
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रद्द करने की मांग करते हुए चिट्ठी लिखी थी. मंडाविया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए.

कोविड नियमों का पालन करने को कहा 
मनसुख मंडाविया ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा, ”राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए. यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए. यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए.”

‘अगर प्रोटोकॉल नहीं तो रद्द कर दी जाए यात्रा’
मंडाविया ने आगे लिखा, अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है. तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किए जाने का अनुरोध है.

लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है बीजेपी- कांग्रेस 
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाए हुई है. आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है. उन्होंने पूछा कि क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

गहलोत ने भी सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर की सुबह पूरी हो गई. यहां पर उमड़ी भारी भीड़ से भाजपा और मोदी सरकार इतनी घबरा गई है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 20 दिसंबर को राहुल गांधी को राजस्थान में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने हेतु पत्र लिख रहे हैं.

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...