27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यकोरोना: दो घंटे में ही राजस्थान BJP ने बदला फैसला, जारी रहेगी...

कोरोना: दो घंटे में ही राजस्थान BJP ने बदला फैसला, जारी रहेगी जन आक्रोश यात्रा

Published on

जयपुर,

भाजपा राजस्थान अपने ही फैसले पर दो घंटे में पलट गई है. भाजपा ने बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए आज शाम 3 बजे ही राजस्थान में जारी जन आक्रोश यात्रा को रद्द करने का ऐलान किया था. लेकिन शाम होते-होते भाजपा ने अपना यह फैसला वापस ले लिया है और अब यह यात्रा जारी रहेगी.राजस्थान BJP ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा जब तक केंद्र और राज्य द्वारा कोई एडवाइजरी जारी नहीं होती है तब तक की जन आक्रोश सभाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी, लेकिन COVID की सामान्य सावधानी का पालन अवश्य किया जाना चाहिए.

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने भी कही यही बात 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी एक वीडियो बनाकर कहा कि जब तक केंद्र और राज्य द्वारा कोई एडवाइजरी जारी नहीं होती है, तब तक भाजपा राजस्थान की जन आक्रोश सभाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी, लेकिन COVID की सामान्य सावधानी का पालन अवश्य किया जाना चाहिए.

2 घंटे पहले ही किया था रद्द करने का ऐलान
बताते चलें कि 2 घंटे पहले ही इस यात्रा को रद्द करने को लेकर भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन,जंगलराज और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ‘जनाक्रोश यात्रा’ को अपार जन समर्थन मिल रहा था, लेकिन कोविड की सामान्य सावधानी एवं निर्देशों को देखते हुए जनहित में आगामी समय तक स्थगित किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल से की थी यात्रा टालने की अपील 
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना के मद्देनजर राहुल गांधी को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा रोकने की अपील की थी. उन्होंने राहुल गांधी से अपील की थी कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए. अगर पालन न किया जा सके, तो देशहित में इस यात्रा को टाल देना चाहिए. इसके बाद से कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साध रही थी. कांग्रेस का आरोप था कि राहुल की यात्रा में मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए बीजेपी बौखला गई है. इसलिए वह चाहती है कि यात्रा न हो. इतना ही नहीं कांग्रेस के कुछ नेताओं ने राजस्थान में बीजेपी की यात्रा का जिक्र कर निशाना भी साधा था.

क्या है जन आक्रोश यात्रा?
गौरतलब है कि बीजेपी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही थी. इस यात्रा के 51 रथों को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. यह प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जानी है.

 

Latest articles

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

बीमा अस्पताल की बदहाली के खिलाफ आज सोनागिरी में मजदूरों का हल्लाबोल

भोपाल। केंद्र सरकार के अधीन जाने के बाद से लगातार बदहाली का दंश झेल...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...