11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्य5.18 लाख छात्रों को तोहफा, इस राज्‍य ने बांटे 1466 करोड़ बजट...

5.18 लाख छात्रों को तोहफा, इस राज्‍य ने बांटे 1466 करोड़ बजट के टैबलेट

Published on

नई दिल्‍ली,

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को 1466 करोड़ के बजट के 5.18 लाख टैबलेट बापताला जिले के बच्चों और शिक्षकों को बांटे. इस पहल का उद्देश्‍य राज्य में स्कूली बच्चों की शिक्षा में और सुधार करना और उन्‍हें शिक्षा के नए तरीकों से जोड़ना है.सीएम ने स्कूली बच्चों के साथ कई सामाजिक गतिविधियों और जन्मदिन समारोह में शामिल होने का निर्णय लिया. राज्य भर के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा 8वीं के 4,59,564 बच्चों और 59,176 शिक्षकों को टैबलेट प्राप्त हुए.

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों, छात्रों और उनके पैरेंट्स की विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘समाज के कुछ वर्ग एक बदलती पीढ़ी के अनुकूल होने के लिए उत्सुक नहीं हैं, लेकिन यह सरकार दृढ़ता से मानती है कि हम डिजिटल क्रांति की शुरुआत में ही हैं. हमारा उद्देश्य सरकारी पहलों के साथ एक समग्र दृष्टिकोण के माध्यम से शिक्षा प्रणाली को बढ़ाना है.’

मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने कक्षा 8 और 9 के लिए गुणवत्ता सामग्री के साथ पहले से लोड किए गए एसडी कार्ड के साथ आने वाले टैबलेट दिए हैं ताकि छात्रों को जब भी और जहां भी वे चाहते हैं, पढ़ना और सीखना संभव हो सके.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...