16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में 125 रुपये किलो हुआ आटा, गरीब अवाम को महंगाई की...

पाकिस्तान में 125 रुपये किलो हुआ आटा, गरीब अवाम को महंगाई की मार खिला रहे शहबाज शरीफ

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की गरीब अवाम पर महंगाई की मार बढ़ती जा रही है। कराची में आटे की कीमत 125 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार, 20 किलोग्राम के आटे की बोरी थोक में 2500 रुपये की मिल रही है। पिछले हफ्ते इसी बोरी की कीमत 2400 रुपये थी। पाकिस्तान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि आटे की कीमतें 2500 रुपये तक पहुंच गई हैं। इससे पहले पाकिस्तान में गैस का भी अकाल देखने को मिला था। लोग खाली टंकियां लेकर रिफिल करवाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह भागदौड़ करते नजर आए थे।

किस शहर में आटे का क्या है भाव
आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले हफ्ते कराची, हैदराबाद और क्वेटा में 20 किलो आटे की कीमत में 100 रुपये की वृद्धि देखी गई है।इस कारण आटे की कीमतें कराची में 2,500 रुपये हैदराबाद में 2420 रुपये और क्वेटा में 2320 रुपये हो गई हैं। बन्नू, पेशावर, लरकाना और सुक्कुर में कीमतें क्रमशः 40 रुपये, 70 रुपये, 50 रुपये और 40 रुपये बढ़ीं। इस बीच, इस्लामाबाद और पंजाब में 20 किलो आटे की बोरी की कीमत 1,295 रुपये दर्ज की गई है।

गेहूं, गैस और चावल के लिए भी मारामारी
पाकिस्तान में गेहूं, गैस और चावल की भी भारी कमी है। पाकिस्तान चावल और गैस का आयात कर अपनी जरुरतों को पूरा करता है। कर्ज पर गैस तो मिल रही है, लेकिन उसकी कीमत काफी ज्यादा है। पाकिस्तानी सरकार सस्ते गैस और तेल के लिए रूस से बात कर रही है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। इस साल आई बाढ़ ने भी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में अनाज की कीमतें आसमान छू रही हैं।

पाकिस्तान के प्राइवेट सेक्टर में छंटनी
पाकिस्तान के बिगड़ते आर्थिक हालात को देखते हुए प्राइवेट कंपनियों ने छंटनी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में लोगों को नौकरियों से निकाला गया है। इसमें स्किल्ड और नॉन स्किल्ड वर्कर दोनों शामिल हैं। बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़ों ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग गुस्से का इजहार भी कर रहे हैं। उधर, कंपनियों का कहना है कि उनके पास इन लोगों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में नौकरियां बांटने का कोई मतलब नहीं बनता है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

सीएम भगवंत मान ने 8वीं की मेरिट धारक छात्राओं को किया सम्मानित, मुनीम की बेटी ने किया प्रदेश टॉप

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...