17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालरीवा वीडियो वायरल: एसओ श्वेता मौर्य सस्पेंड, हैवान बॉयफ्रेंड के घर पर...

रीवा वीडियो वायरल: एसओ श्वेता मौर्य सस्पेंड, हैवान बॉयफ्रेंड के घर पर चला बुलडोजर

Published on

रीवा ,

एमपी के रीवा में गर्लफ्रेंड के साथ बर्बरता करने वाले बेरहम आशिक को पुलिस ने यूपी के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है. साथ ही इस मामले में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. इतना ही नहीं आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर नेस्तनाबूद कर दिया गया. पुलिस ने आरोपी पंकज त्रिपाठी पर अपहरण, मारपीट सहित अन्य धाराओं पर केस दर्ज किया है. साथ ही वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया है.

बर्बरता देखकर हर किसी का दिल दहल गया
मामला रीवा जिले के मऊगंज का है. एक वायरल वीडियो में एक युवक अपनी प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दिया था. प्रेमी द्वारा की गई प्रेमिका की पिटाई का यह वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. उसकी बर्बरता देखकर हर किसी का दिल दहल गया. वायरल वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका गांव की सुनसान सड़क पर थे.

बस यही बात पंकज को नागवार गुजरी
इस वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी. उसका कहना था कि शादी करके साथ चलते हैं. बस यही बात पंकज को नागवार गुजरी और देखते ही देखते युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए बर्बरता में उतारू हो गया.

युवती घंटों सड़क किनारे पड़ी रही
पंकज ने पहले युवती को थप्पड़ जड़ा फिर उसे जमीन पर पटककर लात मरता रहा. जब तक युवती बेहोश नहीं हो गई तब तक वो बर्बरता करता रहा. युवती घंटों बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी रही. वहीं, पूरा घटनाक्रम पास ही खड़ा शख्स अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहा. इस दौरान गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी.

युवती की हालत बेहतर: रीवा एसपी
रीवा एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पंकज त्रिपाठी के अवैध घर को पुलिस ने बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया है। भसीन ने बताया कि मऊगंज थाना प्रभारी श्वेता मोरिया को इस मामले में लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया गया है। लड़की अब स्वस्थ है।

बता दें, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 19 साल की एक लड़की को उसका प्रेमी बेरहमी पीटता दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने शिवराज सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।घटना रीवा के मऊगंज थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पंकज त्रिपाठी और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पंकज त्रिपाठी को कई दिनों तक फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से पकड़ा गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि युवक और लड़की लंबे वक्त से एक-दूसरे के संपर्क में थे। युवक लड़की से शादी करके साथ चलने की जिद कर रहा था, लेकिन लड़की ने बताया कि उसके परिजन मना कर रहे थे, जिसकी वजह से उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने गुस्से में आकर प्रेमिका को बेरहमी से पीटा।

युवती के साथ मारपीट का वीडियो उसी के एक दोस्त ने बनाया था। दोस्त के रोकने के बावजूद भी उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक अपनी प्रेमिका को बेरहमी से पीट रहा है। पिटाई करने वाला युवक मऊगंज स्थित ढेरा गांव का निवासी है, जबकि युवती अन्य किसी गांव की है।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...