10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeभोपालपूरा हुआ ऊर्जा मंत्री का 'चप्पल प्रण', शिवराज ने रख ली लाज,...

पूरा हुआ ऊर्जा मंत्री का ‘चप्पल प्रण’, शिवराज ने रख ली लाज, सिंधिया ने पहनाई सैंडल….

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश में अपनी ही सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखाते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अक्टूबर के महीने में अपने चप्पलें त्याग दी थी। लेकिन रविवार को ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने हाथों से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल पहना दी। दरअसल पूरा मामला अक्टूबर महीने का है। जब ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शहर की जर्जर सड़कों के विरोध में मोर्चा खोल दिया था। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बार-बार कहने के बावजूद शहर की जर्जर सड़कों को सुधारा नहीं जा रहा था।

शहर की सड़कें नहीं बनने से नाराज थे प्रद्युम्न सिंह तोमर
ऊर्जा मंत्री ने जब खुद को बेबस महसूस किया तो उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए अपनी चप्पल त्याग दी थी। ऊर्जा मंत्री ने संकल्प लिया था कि जब तक शहर की सड़कें दुरुस्त नहीं हो जाती, तब तक वे चप्पल नहीं पहनेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने 65 दिन पहले जूते-चप्पल त्याग दिए थे। तब से वे जहां भी जाते बिना जूते-चप्पल के ही जाते थे। प्रद्युम्न सिंह तोमर के संकल्प के बाद शहर की जर्जर सड़कों की हालत सुधारने में तेजी बढ़ती गई। जल्द ही शहर की सड़कें भी सुधार दी गई।

चप्पल पहनने के बाद ऊर्जा मंत्री ने सिंधिया के पैर छू लिया आशीर्वाद
रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे तो उन्होंने अपने हाथों से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को चप्पल पहनाई। ऊर्जा मंत्री ने चप्पल पहनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया

​ऊर्जा मंत्री के संकल्प से ग्वालियर में बनी बेहतर सड़कें: सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने समय पर बेहतर सड़क बनने के लिए संकल्प लिया था। सीएम शिवराज सिंह जी चौहान के आशीर्वाद से आज पूरा हुआ। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में ऐसी सड़कें बनी हैं, जो ग्वालियर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी। बता दें, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बीते दिन ग्वालियर में गजक कूटी थी। उन्होंने गजक पर खूब हथौड़े चलाए थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this