18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeआफताब-श्रद्धा केस से परेशान हो गए थे शीजान, पूछताछ में बताया क्यों...

आफताब-श्रद्धा केस से परेशान हो गए थे शीजान, पूछताछ में बताया क्यों किया था तुनिषा से ब्रेकअप

Published on

तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर के दिन ‘अली बाबा’ के सेट पर सुसाइड कर सनसनी फैला दी है। आए दिन उनके और शीजान खान के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। मां की शिकायत के बाद गिरफ्तार हुए शीजान खान अभी 4 दिन की पुलिस कस्टडी में हैं। उन्होंने दूसरे दिन कई कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। ब्रेकअप करने की वजह भी बताई है। साथ ही श्रद्धा-आफताब केस का जिक्र भी किया है।

दरअसल, शीजान खान ने अपने और तुनिषा शर्मा के रिलेशनशिप और ब्रेकअप से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि अलग धर्म होने की वजह से और उम्र में फासला होने के कारण उन्होंने ब्रेकअप किया। इसके अलावा शीजान ने ये भी बताया तुनिषा ने पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। उन्होंने उस दौरान उनको रोका था।

तुनिषा ने पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि आरोपी शीजान खान ने बताया कि जब तुनिषा ने कुछ समय पहले सुसाइड की कोशिश की थी, तब उन्होंने उनको बचाया था और इसकी जानकारी एक्ट्रेस की मां वनीता शर्मा को दी थी। अब पुलिस इस स्टेटमेंट को वेरिफाई कर रही है कि इन बातों में कितनी सच्चाई है।

शीजान ने श्रद्धा-आफताब की वजह से किया ब्रेकअप
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, शीजान ने पहले दिन की पूछताछ में एक्ट्रेस के साथ अपने अफेयर की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया है कि उनकी उम्र 28 साल और तुनिषा की 20 साल थी। धर्म भी दोनों का अलग था। ऐसे में उन्होंने ब्रेक लिया। इतना ही नहीं, शीजान ने पुलिस को बताया है कि वह श्रद्धा और आफताब केस से भी काफी परेशान हो गए थे। और उसकी के बाद उन्होंने इस रिलेशन को खत्म कर दिया। हालांकि पुलिस ने मुताबिक, शीजान को वनीता शर्मा ने समझाया था और घटना के एक दिन पहले सेट पर भी गई थीं।

सुसाइड से पहले शीजान के साथ तुनिषा ने किया लंच
वसई पुलिस के मुताबिक, जिस दिन तुनिषा ने सुसाइड किया था, उस दिन उन्होंने पहले शिफ्ट के शूट खत्म होने के बाद शीजान के साथ मेकअर रूम में दोपहर 3 बजे लंच किया था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि 3 से 3:30 के बीच क्या हुआ कि एक्ट्रेस ने लाइफ खत्म कर दी। वैसे एक्ट्रेस के कपड़े और गहनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही एक्टर का फोन खंगाला जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...