18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालहिंदू घर में रखें धारदार हथियार, लव जिहाद का ऐसे जवाब... BJP...

हिंदू घर में रखें धारदार हथियार, लव जिहाद का ऐसे जवाब… BJP MP प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान

Published on

शिवमोगा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं पर कहा कि हिंदुओं को उन पर और उनकी गरिमा पर हमला करने वालों को जवाब देने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपने घरों में धारदार रखना चाहिए। उन्होंने लव जिहाद पर कहा कि उनकी (मुसलमानों) जिहाद की परंपरा है। यदि कुछ नहीं है, तो वे लव जिहाद करते हैं। यदि वे प्रेम भी करते हैं तो उसमें भी जिहाद करते हैं। हम (हिंदू) भी प्रेम करते हैं, हम भगवान से प्रेम करते हैं, संन्यासी अपने प्रभु से प्रेम करता है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ‘हिंदू जागरण वेदिका’ के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में पहुंची थीं। उन्होंने कहा, ‘संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर की बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी। तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।’

‘दुश्मनों के सिर अच्छे से कटेंगे’
प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, ‘लव जिहाद करने वालों को लव जिहाद जैसा उत्तर दो। अपनी लड़कियों को सुरक्षित रखो। लड़कियों को संस्कारित रखो। घर में हथियार रखो नहीं है तो सब्जी काटने वाला चाकू ही तेज रखो। उन्होंने चाकू से हमारे हर्षा को गोदा था। हमारे हिंदू वीरों, बीजेपी के कार्यकर्ताओं को काटा, गोदा है तो हम भी सब्जी काटने वाली चाकुओं को तेज रख लें, पता नहीं कब कैसा मौका आए। जब हमारा सब्जी अच्छे से कटेगी तो दुश्मनों के मुंह और सिर भी अच्छे से कटेंगे।’

हर्ष की हत्या का उठाया मुद्दा
प्रज्ञा ठाकुर शिवमोगा के हर्ष समेत हिंदू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा कि वे आत्मरक्षा के लिए अपने घरों में धारदार चाकू रखें। उन्होंने कहा, ‘अपने घरों में हथियार रखें। यदि और कुछ नहीं है, तो कम से कम उन चाकुओं की ही धार तेज रखें, जिनका इस्तेमाल सब्जियां काटने के लिए किया जाता है… मैं नहीं जानती कि कौन सी स्थिति कब पैदा होगी… हर किसी को आत्मरक्षा का अधिकार है। यदि कोई हमारे घर में घुसकर हम पर हमला करता है, तो उचित जवाब देना हमारा अधिकार है।’

‘मिशनरी स्कूलों में न पढ़ाएं बच्चे’
बीजेपी सांसद ने माता-पिता को अपने बच्चों को मिशनरी संस्थानों में नहीं पढ़ाने की सलाह दी और कहा, ‘ऐसा करके आप अपने लिए वृद्धाश्रमों के द्वार ही खोलेंगे।’ उन्होंने ने कहा कि मिशनरी संस्थानों में बच्चों को पढ़ाकर बच्चे आपके एवं आपकी संस्कृति के नहीं रहेंगे। वे वृद्धाश्रमों की संस्कृति में पले-बढ़ेंगे और स्वार्थी बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने घर में पूजा कीजिए, अपने धर्म और शास्त्रों के बारे में पढ़िए और अपने बच्चों को इनके बारे में बताइए, ताकि बच्चे हमारी संस्कृति एवं मूल्यों को जान सकें।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...