21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालटमाटर की खेती करने वाले किसान परेशान, बेचने पर नहीं मिल रही...

टमाटर की खेती करने वाले किसान परेशान, बेचने पर नहीं मिल रही कीमत, फेंक रहे उपज

Published on

झाबुआ,

मध्य प्रदेश में टमाटर की खेती करने वाले किसानों का बुरा हाल है. झाबुआ जिले में तो किसानों ने टमाटर की उपज को फेंकना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि बेचना महंगा ओर फेंकना सस्ता साबित हो रहा है. उनका कहना है कि जिले की पेटलावद तहसील के टमाटर कभी पाकिस्तान जाया करते थे. दिल्ली ओर उज्जैन की मार्केट में यहां के टमाटरों की अच्छी डिमांड थी. इस बार उत्पादन की अधिकता और निर्यात ना होने के चलते थोक भाव‌ इतने कम हो‌ गए हैं कि किसान परेशान होकर टमाटर फेंकने को मजबूर हैं.

केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार?
हालात यह हैं कि टमाटर एक कैरेट 20 से 25 रुपये में थोक में बिक रहा है. एक कैरेट में 25 किलो टमाटर आता है. अब किसान नेता इस बदहाली के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बता रहे हैं. साथ में 2022 की समाप्ति तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के सरकार के दावों पर भी सवाल उठा रहे हैं.

किसान जीतेन्द्र पाटीदार कहते हैं कि उज्जैन मंडी में टमाटर बेचने के लिए भेजता हूं. वहां मुझे 75 रुपये किलो का भाव मिलता था. अब बाजार में भाव नहीं मिल रहा है. उनका कहना है कि 100 कैरेट टमाटर मंडी में भेजने के बाद 7 दिन तक इंतजार किया लेकिन कोई खरीददार नहीं आया इसलिए टमाटर फेंक दिए. किसान का दावा है कि 110 किलो टमाटर लगभग 80 हजार रुपये का था. भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड कहते हैं कि टमाटर पर कोई भाव नहीं मिल रहा है. किसानों का टमाटर एक रुपये किलो बिक रहा है. जिले के सभी किसानों का यही हाल है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...