21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यपंजाब: FD पर बैंक ने लगाया टैक्स तो किसानों ने कर्मचारियों को...

पंजाब: FD पर बैंक ने लगाया टैक्स तो किसानों ने कर्मचारियों को बनाया बंधक

Published on

संगरूर,

पंजाब के संगरूर में किसानों ने पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों को बंधक बना लिया. दरअसल लहरागागा में पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच में किसानों का आरोप है कि उनके संगठन की एक बुजुर्ग महिला एफडी की समयसीमा पूरा होने के बाद जब पैसे लेन गई तो बैंकवाले उस पर ब्याज वसूलने लगे जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया.

किसानों के मुताबिक बुजुर्ग महिला ने साल 2013 में पंजाब नेशनल बैंक में दो लाख रुपये की एफडी करवाई थी जिसकी समय सीमा मई 2022 में समाप्त हो गई थी. समय समाप्त होने पर एक एफडी में महिला को 456006 रुपये मिलना था जबकि दोनों एफडी मिलाकर उसे करीब 900000 रुपये की राशि मिलनी थी.

किसानों का आरोप है कि बैंक ने 100000 रुपये से ज्यादा की एफडी पर 92 रुपये हजार टैक्स काटने की बात कही जिसके बाद सभी लोग आक्रोशित हो गए. किसानों का कहना है कि बुजुर्ग महिला ने अपनी पोतियों की शादी के लिए जमीन बेचकर बैंक में पैसा रखा था.

आरोपों के मुताबिक जब बैंक में 200000 रुपये की दो एफडी करवाई गई थी तो उसमें बैंक ने बोला था की 200000 रुपये की एक एफडी पर चार लाख 56 हजार मिलेगा लेकिन अब एक लाख रुपये उस पर टैक्स लिया जा रहा है.

किसानों ने कहा कि जब हम बुधवार को बैंक आए तो मैनेजर ने कहा कि एफडी पर 92 हजार टीडीएस बनता है लेकिन हमारा साफ तौर पर कहना है कि जब हमने दो लाख रुपये की दो एफडी करवाई तो हमारा पैसा हमें मिलना चाहिए, हम दो लाख के करीब टैक्स क्यों दें जो बनता ही नहीं है.

उन्होंने कहा, बैंक मैनेजर के पास हमारे सवाल का कोई जवाब नहीं है. बैंक की महिला कर्मचारियों को हम यहां से जाने देंगे लेकिन बैंक के किसी भी पुरुष कर्मचारी को बैंक के बाहर नहीं जाने दिया जाएगा जब तक वह हमारे पूरे पैसे नहीं दे देता चाहे ये धरना कितने दिन भी क्यों ना जारी रहे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this