21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालगुस्से में दी गई धमकी या गाली-गलौज आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं,...

गुस्से में दी गई धमकी या गाली-गलौज आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं, जानिए एमपी हाई कोर्ट ने क्यों कहा ऐसा

Published on

जबलपुर

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा है कि गुस्से में बोले गए शब्दों को आत्महत्या के लिए उकसावा नहीं माना जा सकता। अदालत ने एक किसान की आत्महत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

29 अक्टूबर, 2020 को दमोह जिले के पथरिया में मूरत लोधी नाम के एक किसान ने कीटनाशक पीुलिस ने कर आत्महत्या कर ली थी। मौत से पहले अपने बयान में उसने कहा था कि भूपेंद्र लोधी नाम के एक व्यक्ति ने उसकी लाठियों से पिटाई की थी और गालियां दी थीं। मूरत ने लिखा था कि उसने पथरिया थाने में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज कराने के बाद जब वह घर लौटा तो राजेंद्र लोधी और भानु लोधी उसके पास आए और समझौते के लिए दबाव बनाने लगे। समझौता नहीं करने पर उन्होंने उसे गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी।

मूरत लोधी के मृत्यु पूर्व बयान के आधार पर पुलिस ने राजेंद्र, भूपेंद्र और भानु के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया। ट्रायल कोर्ट में मामला दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों ने हाई कोर्ट में अपील की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस सुजय पॉल की पीठ ने तीनों के खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाना एक मानसिक प्रक्रिया है। गुस्से में धमकी या गाली-गलौज के बाद कोई आत्महत्या कर ले तो इसे उकसावा नहीं माना जा सकता।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...