6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यकानपुर की 'AK-47 भतीजी', जो सिपाही चाचा के साथ मिलकर करती थी...

कानपुर की ‘AK-47 भतीजी’, जो सिपाही चाचा के साथ मिलकर करती थी ‘हनीट्रैप’

Published on

कानपुर,

देश में हनी ट्रैप के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन कानपुर में आया मामला सबको चौंका रहा है. यहां एक बर्खास्त सिपाही ने अपनी भतीजी के साथ मिलकर कई शहरों के छह व्यापारी और अधिकारियों को अपना शिकार बना लिया. बर्खास्त सिपाही अपनी ‘एके-47 वाली भतीजी को सामने लाकर लोगों को अपने हनी ट्रैप में फंसाता था.

सोशल मीडिया पर एके-47 के साथ फोटो खिंचवाने वाली यह भतीजी एके-47 के नाम से चर्चित है. कानपुर के एक व्यापारी को भी इस भतीजी ने अपने जाल में फंसाया था, लेकिन जेल से छूटने के बाद इस व्यापारी ने इसके पूरे रैकेट का खुलासा किया तो पुलिस ने बर्खास्त सिपाही और उसकी भतीजी वाले गैंग पर एफआईआर दर्ज कर ली है.

दरअसल, पूरी कहानी शुरू होती है कानपुर से. एके-47 के साथ फोटो खिंचाने वाली सुनीता (बदला हुआ नाम) ने अपने बर्खास्त सिपाही चाचा के साथ मिलकर कानपुर के एक व्यापारी को अपने जाल में फंसाया था. सिपाही होते हुए भी चाचा मौरंग का काम करता था. व्यापारी भी कल्याणपुर में मौरंग का थोक कारोबारी है.

इसी चक्कर में व्यापारी और सिपाही की दोस्ती हुई. इस दोस्ती में ही सिपाही ने पहले व्यापारी से ढाई लाख रुपया मौरंग के लिए एडवांस में लिया, फिर पैसा मांगने पर अपनी भतीजी को सामने करके व्यापारी को हनीट्रैप के जाल में उलझा दिया. व्यापारी के मुताबिक, सुनीता ने उसे कई बिल्डरों को मौरंग सप्लाई का ऑर्डर दिलवाने के नाम पर एक होटल में बुलाया था.

व्यापारी आगे बताते हैं कि वहां उसकी हरकतें देखकर मैं रिसेप्शसन के पास से ही बाहर निकलकर भाग गया, इसके बाद सुनीता ने मेरे ऊपर आरोप लगाया कि तुमने मेरे साथ गलत किया है, फिर उसके सिपाही चाचा ने भतीजी की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी. फिर पुलिस ने व्यापारी को जेल भेज दिया.

इसके बाद सुनीता और सिपाही चाचा, व्यापारी की पत्नी से समझौते के नाम पर 50 लाख रुपये की डिमांड करने लगे. तीन महीने बाद जब व्यापारी छूटकर आया तो उसने चाचा-भतीजी का रिकॉर्ड खंगाला, फिर पता चला कि इन दोनों ने कई जगह हनी ट्रैप करके बिल्डर और अधिकारी को फंसाया और रेप जैसी धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करवाया है.

व्यापारी के मुताबिक, सुनीता हमेशा बर्खास्त सिपाही चाचा के साथ रहती है, यह लोग महोबा-हमीरपुर के रहने वाले हैं, सुनीता पहले अपनी आकर्षक फोटो भेजकर व्यापारियों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर उनके खिलाफ रेप का केस कराती थी, उसने भोपाल में दो रेलवे अधिकारियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया, ऐसे कई केस सामने आ चुके हैं.

इस मामले में एसीपी कल्याणपुर विशाल पांडेय ने कहा कि कल्याणपुर थाने के रहने वाले एक व्यापारी ने सिपाही और उसकी भतीजी के गैंग पर एफआईआर दर्ज कराई थी, जांच के बाद सिपाही को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है और इस केस में चार्जशीट अदालत में लगा दी गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...