10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्रीमिया में 4 भारतीय मेडिकल छात्रों की मौत, बेहद दर्दनाक हादसे में...

क्रीमिया में 4 भारतीय मेडिकल छात्रों की मौत, बेहद दर्दनाक हादसे में गई जान

Published on

मॉस्‍को

रूस के कब्‍जे वाले क्रीमिया में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर उस समय चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई जब उनकी गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। हादसा काफी भयानक था और छात्रों की मौत मौके पर ही हो गई थी। क्रीमिया के सिम्‍फरोपोल में यह एक्‍सीडेंट हुआ था। रूस की सरकारी न्‍यूज एजेंसी रिया नोवोस्‍ती की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है। क्रीमिया के गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्राइवर ने गंवाया संतुलन
जिन चार छात्रों की मौत हुई है उनमें से दो छात्र मेडिकल के तीसरे ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। वहीं दो छात्र चौथे साल की पढ़ाई कर रहे थे। शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि जिस कार के साथ यह हादसा हुआ वह रेनो की लोगान थी। इस कार को क्रीमिया में सेंट सिम्‍फोरोपोल की ओर सर्गेव-त्सेंस्की स्ट्रीट से ड्राइव किया जा रहा था। उसी समय ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। इसी समय कार पेड़ से टकरा गई। क्रीमिया पर रूस ने साल 2014 में कब्‍जा किया था। इसके बाद से ही रूस इसे प्रशासित करता आ रहा है।

अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि इन छात्रों का नाम क्‍या था और ये कहां के रहने वाले थे। क्रीमिया में भारी संख्‍या में भारतीय छात्र पढ़ते हैं। यहां पर कई मेडिकल यूनिवर्सिटीज हैं जो भारतीय छात्रों की फेवरिट हैं। इस साल जब से रूस और यूक्रेन की जंग शुरू हुई तो उस समय से क्रीमिया की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाने भारतीय छात्रों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। छात्रों के परिवारवालों को जानकारी दे दी गई है।

क्रीमिया में कितने छात्र
16 मई 2022 तक क्रीमिया की यूनिवर्सिटीज में 2320 भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। 300 छात्र कैंपस में थे। इस साल 895 छात्रों ने एडमिशन लिया था जिसमें से 83 छात्र पांचवें साल में थे। बहुत से छात्रों ने ऑनलाइन क्‍लासेज के लिए अप्‍लाई किया था और वो तब तक भारत में रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं जब तक कि रूस-यूक्रेन का युद्ध खत्‍म नहीं हो जाता।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...