8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयऑफिस में घुसकर जिम मालिक को मारी चार गोलियां, थर्रा उठा दिल्ली...

ऑफिस में घुसकर जिम मालिक को मारी चार गोलियां, थर्रा उठा दिल्ली का प्रीत विहार

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली का प्रीत विहार इलाका शुक्रवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने एनर्जी जिम के मालिक महेंद्र अग्रवाल (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। दो नकाबपोश बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर कारोबारी को चार गोलियां मारी। हत्याकांड को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। कारोबारी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में रंजिश की आशंका जताई जा रही है। दोनों बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस पहचान में जुटी है।

जिम मालिक महेंद्र अग्रवाल परिवार के साथ पटपड़गंज इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी, 18 साल की बेटी और 14 साल का बेटा है। इनका एनर्जी नाम से प्रीत विहार में जिम है। साथ ही जिम के मशीन बनाने का कारोबार भी है। प्रीत विहार में जिम के ऊपर की मंजिल पर इनका ऑफिस है। परिजनों ने बताया कि रात करीब 7:30 बजे वह अपने ऑफिस में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। दो नकाबपोश बदमाश उनके ऑफिस में चले गए और तीसरा बदमाश बाइक के पास अपने साथियों का इंतजार करने लगा। करीब दस मिनट तक ऑफिस में रुकने के बाद बदमाशों ने महेंद्र अग्रवाल को नजदीक से चार गोलियां मार दी। बदमाशों ने उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्से में गोली मारी।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर जिम में मौजूद लोग ऊपर पहुंचे, जहां जिम मालिक खून से लथपथ पड़े थे। लोगों ने तुरंत उनके परिवार वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि गोली लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई थी, लेकिन उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। परिवारवालों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। हालांकि पुलिस के सूत्रों का कहना है कि आपसी रंजिश या फिर उगाही को लेकर उनकी हत्या किए जाने की आशंका है।

Latest articles

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...