14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनए साल पर काबुल के सैन्‍य हवाई अड्डे के बाहर भीषण धमाका,...

नए साल पर काबुल के सैन्‍य हवाई अड्डे के बाहर भीषण धमाका, कई अफगानों के मारे जाने की आशंका

Published on

काबुल

अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में एक सैन्‍य अड्डे पर भीषण धमाका हुआ है जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अफगानिस्‍तान की टोलो न्‍यूज एजेंसी ने बताया कि सैन्‍य एयरपोर्ट के गेट पर हमला हुआ है। तालिबानी गृह मंत्रालय के प्रवक्‍ता अब्‍दुल नाफी टक्‍कूर ने बताया कि सुबह में काबुल के सैन्‍य हवाई अड्डे पर विस्‍फोट हुआ है। प्रवक्‍ता ने यह नहीं बताया कि इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं या घायल हैं।

इस घटना के वायरल हो रही वीडियो में नजर आ रहा है कि घटनास्‍थल पर काफी धुआं निकल रहा है। तालिबानी आतंकी अभी इस हमले के बारे में कुछ भी और ब्‍योरा देने से बच रहे हैं। प्रवक्‍ता ने केवल इतना बताया कि इस विस्‍फोट में कुछ लोग मारे भी गए हैं। यह विस्‍फोट ऐसे समय पर हुआ है जब 3 दिन पहले ही एक भीषण धमाका हुआ था जिसमें 4 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका तालुकान शहर में हुआ था। तालुकान शहर तखार प्रांत की राजधानी है।

तालिबान के सुरक्षा कमांडर अब्‍दुल मोबिन साफी ने तखार में इस बात की पुष्टि की कि यह हमला हुआ था। उन्‍होंने कहा कि यह बम एक स्‍थानीय प्रशासन के कर्मचारी के डेस्‍क के नीचे रखा गया था। ईरान की खम्‍मा प्रेस ने यह जानकारी दी है। अफगानिस्‍तान में तालिबान राज आने के बाद पिछले कुछ समय में हमले काफी बढ़ गए हैं। अफगानिस्‍तान में कई धमाके हुए हैं और पाकिस्‍तानी राजदूत को तो जान से मारने की कोशिश की गई थी। सोमवार को एक विस्‍फोट में उत्‍तरी बदख्‍शान प्रांत में एक विस्‍फोट हुआ था जिसमें पुलिस प्रमुख की मौत हो गई थी और दो अन्‍य घायल हो गए थे।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...