20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeभोपालकोर्ट से बरी होने के बाद युवक ने शिवराज सरकार पर ठोका...

कोर्ट से बरी होने के बाद युवक ने शिवराज सरकार पर ठोका 6 करोड़ का दावा, जानें क्या था मामला

Published on

भोपाल

रतलाम जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक आदिवासी युवक को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। दो साल तक जेल में रहने के बाद युवक को कोर्ट ने बारी कर दिया। जेल से रिहा होते ही पीड़ित युवक ने मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस पर 6 करोड़ 2 लाख रुपए का क्षतिपूर्ति दावा ठोक दिया है। युवक ने पुलिस की कार्रवाई को प्रताड़ना की कार्रवाई करार देते हुए क्षतिपूर्ति का दावा ठोका है। मामला मध्य प्रदेश के रतलाम जिले घोड़ाखेड़ा निवासी कांतिलाल सिंह उर्फ कांतु से जुड़ा है। उसे करीब दो साल पहले पुलिस ने गैंगरेप के एक मामले में गिरफ्तार किया था। कांतिलाल बेवजह 2 साल तक जेल में रहा। अब रतलाम जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसे बेगुनाह पाया है और दोषमुक्त कर दिया।

पुलिस की प्रताड़ना और झूठे आरोपों के बाद अपने दो साल जेल में बिताने वाले कांतिलाल ने बताया कि 5 साल हो गए परेशान होते-होते। 3 साल पुलिस परेशान करती रही, 2 साल जेल में रहा। बिना अपराध के 2 साल तक जेल की प्रताड़ना सहना पड़ी, परिवार सड़क पर आ गया। अब मैं बच्चों के लिए खाने-पीने का इंतजाम नहीं कर पा रहा हूं। पुलिस ने मुझे जबरदस्ती झूठे केस में फंसा दिया।

क्या है मामला
18 जनवरी, 2018 को एक विवाहित महिला ने रतलाम के बाजना थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया था कि दोपहर 12 बजे वह घर पर थी। कांतु अमलियार हमारे घर आया और बोला कि साथ चलो, मुझे भाई के घर पर छोड़ देगा। उसकी बातों में आकर मैं उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई। कांतिलाल ने भाई के घर न ले जाकर मुझे घोड़ाखेड़ा के जंगल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद कांतिलाल ने मुझे भैरू सिंह के सुपुर्द कर दिया। भैरू गमनाका मनासा का रहने वाला है। भैरू उसे मजदूरी कराने के लिए इंदौर तरफ ले गया। 6 महीने तक साथ रखा। इस बीच कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद भैरू ने मुझे सरपंच के हवाले कर दिया। वह मुझे बाजना छोड़ गया। इसके बाद मैंने, घटना के बारे में पति को बताया।

इतना बड़ा क्षति पूर्ति दावा क्यों ठोका
कांतिलाल के वकील विजय सिंह यादव ने बताया कि मानव जीवन का कोई मूल्य तय नहीं किया जा सकता है। पुलिस और राज्य सरकार की वजह से उसका जीवन बर्बाद हो गया। उसे बेगुनाह होने के बावजूद 2 साल तक जेल की प्रताड़ना सहनी पड़ी। इसलिए उन्होंने राज्य शासन और पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध 6 करोड़ 2 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति का दावा जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया है। पीड़ित के परिवार में बुजुर्ग मां मीरा, पत्नी लीला और 3 बच्चे हैं। सभी के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर है। परिवार भुखमरी की स्थिति में आ गया। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई छूट गई। अब, समाज में वापस जाने के लिए और रोजगार के लिए उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से दावा लगाया गया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली पर 25 लाख की ठगी का केस, रिटायर्ड मेजर जनरल से की धोखाधड़ी

भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमिन (एआईएमआईएम) के मध्य...

अपेक्स बैंक भर्ती में दिव्यांग आरक्षण की अनदेखी, कोर्ट की फटकार के बाद 3 दिन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

भोपाल। अपेक्स बैंक द्वारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के लिए की जा रही कर्मचारियों...