31.3 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeअहमदाबाद में 'पठान' के विरोध में बजरंग दल का हंगामा, मॉल में...

अहमदाबाद में ‘पठान’ के विरोध में बजरंग दल का हंगामा, मॉल में फाड़े शाहरुख के पोस्टर

Published on

अहमदाबाद,

शाहरुख खान की फिल्म पठान का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होनी है. पर पठान रिलीज से पहले अहमदाबाद में मूवी के प्रमोशन को लेकर मॉल में हंगामा हो गया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मॉल में आकर थियेटर में जमकर हंगामा किया.

अहमदाबाद के मॉल में हंगामा
4 जनवरी को अहमदाबाद से एक बेहद शॉकिंग वीडियो सामने आया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद के अल्फावन मॉल में पहुंचकर जमकर फिल्म पठान को लेकर खूब हंगामा किया. इसके साथ भी जमकर तोड़फोड़ भी की. मॉल के अंदर घुसे बजरंग दल के कार्यकर्ता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म को लेकर काफी गुस्से में नजर आए.

मॉल के अंदर कार्यकर्ताओं को पठान के पोस्टर फाड़ते और तोड़ते हुए देखा गया. तोड़फोड़ के साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पठान रिलीज ना करने के लिए चेतावनी भी दी है. मॉल में हंगामे के बाद वहां मौजूद लोग दहशत में नजर आए.

पठान को लेकर क्यों हो रही है कंट्रोवर्सी?
12 दिसंबर को पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज किया गया था. इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर विवाद खड़ा हो गया है. कई संगठन का कहना है कि भगवा रंग आस्था का प्रतीक है. भगवा बिकिनी पहनकर दीपिका पादुकोण ने आस्था का अपमान किया है.

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...