10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयSHO ने लड़की को मारे थप्पड़, AAP विधायक के ट्वीट के बाद...

SHO ने लड़की को मारे थप्पड़, AAP विधायक के ट्वीट के बाद जांच शुरू

Published on

नई दिल्ली ,

नए साल का जश्न मना रहे एक लड़के और एक लड़की को कुछ पुलिसकर्मियों ने पीटा था. आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने लड़की को थप्पड़ मारने वाले सीसीटीवी फुटेज को ट्वीट किया था. उन्होंने दावा किया था कि जहांगीरपुरी के एसएचओ ने लड़की को थप्पड़ मारे हैं.

इस वीडियो के साथ उन्होंने ट्वीट किया- क्या ऐसे महिलाओं को सुरक्षा देगी @DelhiPolice!. देखिए सीसीटीवी में कैद ये वीडियो कैसे जहांगीरपुरी के SHO एक लड़की को थप्पड़ मार रहे हैं. क्या एक महिला के साथ ऐसे व्यवहार करती है दिल्ली पुलिस? @CPDelhi साहब ऐसे SHO पर कार्रवाई करें.

पुलिस ने दी सफाई, नशे में उपद्रव कर रहे थे दोनों 
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है. इसमें कुछ पुलिसकर्मियों को एक पुरुष और एक महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है. इस मामले में पुलिस ने सफाई दी है. पुलिस ने बताया इस संबंध में प्रारंभिक तथ्यों का सत्यापन किया गया. पाया गया कि 31 दिसंबर 22 और एक जनवरी 2023 की दरम्यानी रात थाना जहांगीरपुरी के पुलिस कर्मचारी इलाके में गश्त कर रहे थे.

रात करीब साढ़े बारह बजे उन्होंने देखा कि जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक में कुछ लोग उपद्रव कर रहे हैं. उनमें से कुछ शराब के नशे में थे और सार्वजनिक स्थान को खाली करने के निर्देश पर वे उत्तेजित हो गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को गाली देना शुरू कर दिया.

एएसआई का कॉलर खींचा, थप्पड़ मारे 
उनमें से एक पुरुष और एक महिला ने एक एएसआई का कॉलर खींचा, उसे थप्पड़ मारा और वर्दी में अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की. पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया गया. इस दौरान जहांगीरपुरी के रहने वाले 26 साल के अमित चौधरी नाम के एक व्यक्ति को सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत गिरफ्तार किया गया.

मेडिकल में पुष्टि हुई शराब के नशे में था युवक  
पुलिस ने अमित चौधरी का मेडिकल कराया. उसकी एमएलसी से यह पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था. हालांकि, तथ्यों को विस्तार से सत्यापित करने के लिए मामले की जांच शुरू की गई है. स्थानीय पुलिस को विसंगतियों के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए निर्देशित किया गया है. मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...