10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयSC ने कैदियों की रिहाई को लेकर यूपी सरकार को लगाई फटकार,...

SC ने कैदियों की रिहाई को लेकर यूपी सरकार को लगाई फटकार, कहा- हमारे आदेशों का पालन नहीं कर रहे

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने अदालत के आदेशों का पालन नहीं करने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है. दरअसल अदालत ने 2018 की पॉलिसी का हवाला देकर कुछ कैदियों की समयपूर्व रिहाई के आदेश दिए थे, जिसका अदालत ने पालन नहीं किया. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी डीजीपी से कहा है कि वह हलफनामा दायर कर बताए कि कुछ कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर विचार करने के अदालत के 2022 के फैसले का पालन नहीं करने को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए?

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने यूपी स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी को भी नोटिस जारी किया है. सीजेआई ने कहा है कि हम स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी से सभी जेलों का दौरा करने को कहेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि अदालत के उस फैसले का कितना पालन हुआ है. अदालत ने तीन हफ्ते के भीतर डीजीपी से हलफनामा दायर कर जवाब देने को कहाहै.

अदालत ने 50 कैदियों की सजा माफ करने की माफी याचिकाओं पर विचार करने का निर्देश दिया था, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. इन 50 दोषियों की ओर से अदालत में पेश अधिवक्ता प्रतीक राय ने कहा कि माफी याचिका दायर करने वाले ये 50 कैदियों पर प्रशासन ने अभी तक कोई विचार नहीं किया. इसके बाद सीजेआई ने यूपी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि यूपी सरकार हमारे आदेशों का पालन नहीं कर रही है.

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...