10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयचीन के साथ तबतक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते जबतक...पैंतरेबाज ड्रैगन को...

चीन के साथ तबतक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते जबतक…पैंतरेबाज ड्रैगन को भारत का साफ संदेश

Published on

नयी दिल्ली

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण विकास के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति जरूरी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से यह बात कही। उनसे चीन के नए विदेश मंत्री किन गांग की उस टिप्पणी के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों पक्ष एलएसी पर सीमा गतिरोध की पृष्ठभूमि में स्थिति को सामान्य बनाने के इच्छुक हैं।

बागची ने कहा, ‘आप भारत के दीर्घकालिक रूख से अवगत होंगे कि हमारे संबंधों के विकास के लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन एवं शांति सुनिश्चित करना जरूरी है।’ उन्होंने कहा कि इसके साथ ही द्विपक्षीय समझौतों का पालन करना तथा सीमा पर एकतरफा ढंग से यथा स्थिति बदलने का प्रयास करने से भी बचना होगा।

भारत कहता रहा है कि (चीन के साथ) रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते हैं जब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति नहीं होती है। चीन की तरफ से कुछ क्षेत्रों में निर्माण कार्य करने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर बागची ने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए भारतीय सशस्त्र बलों पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच राजनयिक एवं सैन्य माध्यमों से बातचीत जारी है और इन माध्यमों के जरिये ही चीनी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाता है। बागची ने कहा कि दोनों पक्षों ने सीमा पर सामान्य स्थिति लाने, पीछे हटने के कार्य की दिशा में ध्यान केंद्रित कर रखा है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...