28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Home#BoycottBollywood को लेकर सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से की अपील

#BoycottBollywood को लेकर सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से की अपील

Published on

बॉलीवुड पर लंबे समय से काले बादल छाए हुए हैं। साल 2022 में कई बिग बजट हिंदी फिल्में फ्लॉप हुईं। अब नए साल पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ के गाने में भगवा रंग की बिकिनी को लेकर देश के कई हिस्सों में आक्रोश नजर आ रहा है। लोग इस फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। 5 दिसंबर को मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री संग बैठक में शेट्टी ने कहा कि वह इस बायकॉट ट्रेंड को रोक सकते हैं।

बॉलीवुड फिल्मों को लेकर लंबे समय से लोगों की धारणा बदल चुकी है। ज्यादातर लोग बॉलीवुड फिल्मों का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। साल 2022 तो बॉलीवुड के लिए खराब रहा ही, लेकिन अब इस नए साल में भी हालात वैसे ही दिख रहे हैं। सुनील शेट्टी ने सीएम योगी से इस विषय में बात की और उन्हें बॉलीवुड को लेकर बनी धारणा से रूबरू कराया।

इस बैठक में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल थी। सुनील शेट्टी समेत रवि किशन, जैकी श्रॉफ, बोनी कपूर, सुभाष घई, कैलाश खेर, सोनू निगम वहां मौजूद थे। सीएम योगी के ट्विटर हैंडल पर इस बैठक की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं।

हम सब ड्रग्स नहीं लेते: सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने योगी आदित्यनाथ से कहा, “99 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स नहीं लेता। हम लोग दर्शकों के दिल तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की छवि के ये जरूरी है कि बॉलीवुड बॉयकॉट के ट्रेंडिंग हैशटैग को हटाया जाए। जिससे इसकी बिगड़ी हुई छवि को सुधारा जा सके। इस टैग को हटाने की जरूर है। आपके कहने से ये रुक सकता है।”

पीएम मोदी तक पहुंचे संदेश
उदाहरण देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा,”टोकरी में एक सड़ा हुआ सेब हो सकता है, लेकिन हम सब ऐसे नहीं है। हमारी कहानी और संगीत दुनिया से जुड़ा है। इसलिए इस कलंक को दूर करने की जरूरत है। कृपया इस संदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी पहुंचाया जाए।”

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...