8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीय'वो 72 घंटों से सोया नहीं, दबाव में मांगी माफी', शंकर मिश्रा...

‘वो 72 घंटों से सोया नहीं, दबाव में मांगी माफी’, शंकर मिश्रा के पिता ने क्या-क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली, मुंबई

एयर इंडिया की फ्लाइट में साथी महिला यात्री पर पेशाव करने वाले शख्स को उसकी कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया है। आरोपी शंकर मिश्रा अमेरिका बेस्ड फाइनेंशियल सर्विस कंपनी वेल्स फारगो में काम करता था। वह पिछले साल न्यूयॉर्क से एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए नई दिल्ली आया था। इसी दौरान यह घटना हुई।

वेल्स फारगो ने एक बयान में कहा कि हम अपने कर्मचारियों से पेशेवर और व्यक्तिगत व्यवहार के उच्चतम मानकों अपेक्षा रखते हैं। हम इन आरोपों से परेशान हैं। इस व्यक्ति को वेल्स फ़ार्गो से निकाल दिया गया है। हम जांच में सहयोग कर रहे हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट पर हुए इस हैरान कर देने वाले मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने वेल्स फारगो से संपर्क किया था।

आरोपी के पिता ने बेटे को बताया बेकसूर
वहीं दूसरी तरफ आरोपी के श्याम मिश्रा ने अपने बेटे के खिलाफ मामले को गलत बताया। उन्होने कहा, “मेरा बेटा 30-35 घंटे से सोया नहीं था। डिनर करने के बाद उसने क्रू द्वारा दी गई शराब पी होगी और फिर वो सो गया होगा। जो मुझे समझ आता है वह यह कि उसके उठने के बाद एयरलाइन के स्टॉफ ने उससे पूछताछ की होगी।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि वो ऐसा करेगा। वह 72साल की बुजुर्ग महिला हैं। वह उसकी मां जैसी हैं। वह सिर्फ 34 साल का युवक है। वो ऐसा कैसे कर सकता है? वह शादीशुदा है और उसकी एक बेटी है।” उन्होंने आगे कहा कि महिला ने पेमेंट की डिमांड की थी और वह कर दिया गया। पता नहीं फिर क्या हुआ। हो सकता है कि उसने कुछ डिमांड की हो और वह पूरा न हुई हो, जिससे वह निराश हो। शायद ब्लैकमेलिंग हुई हो, कुछ तो हुआ है।

आरोपी के पिता को दिल्ली पुलिस ने बुलाया
न्यूज एजेंसी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आरोपी के पिता श्याम मिश्रा को पूछाताछ के लिए बुलाया है। कई कॉल्स किए जाने के बाद भी वो रिस्पांस नहीं दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले से संबंधित दो लोगों से आज मुंबई में पूछताछ की।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...