26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'99 बार तक देखेंगे, फिर बर्दाश्त...', डिंपल पर अभद्र ट्वीट को लेकर...

’99 बार तक देखेंगे, फिर बर्दाश्त…’, डिंपल पर अभद्र ट्वीट को लेकर भड़के शिवपाल

Published on

इटावा,

समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद डिंपल यादव और उनकी बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी आज चेतावनी देते हुए कहा कि 99 बार तक देखेंगे, उसके बाद बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने नगर निकाय चुनाव को लेकर योगी सरकार को घेरा.

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सोशल मीडिया वार चल रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपा के सोशल मीडिया हैंडलर मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया. उसके बाद सपा ने भी बीजेपी नेत्री ऋचा राजपूत के खिलाफ डिंपल यादव के लिए अभद्र टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज कराया है.

डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी को लेकर शिवपाल सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि डिंपल के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखा गया है, 99 बार तक हम देख रहे हैं, जैसे ही 99 पार होगा उसके बाद बर्दाश्त नहीं करेंगे, भारतीय जनता पार्टी स्वस्थ परंपराओं को खत्म कर रही है, अभी तो हम देख रहे हैं, ऋचा राजपूत के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए.

निकाय चुनाव पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि सरकार ने पहले ढिलाई दी है, इस वजह से चुनाव समय पर नहीं हो रहा है, सरकार ने प्रदेश में कोई अच्छे कार्य तो किए नहीं है, प्रदेश की जनता के लिए कोई वादे पूरे नहीं किए हैं.

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार के कारनामों की वजह से प्रदेश की जनता दुखी है, बेरोजगारी को बढ़ावा दे रहे हैं, किसानों का एमएसपी के बराबर फसल की कीमत भी नहीं दे रहे हैं, यह समस्याएं हैं, महंगी बिजली दे रहे हैं और तो बिजली दे नहीं पा रहे हैं, इतनी परेशानी है, चुनाव के परिणाम इनके अच्छे नहीं आने हैं.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...