26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यवाराणसी एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, फ्लाइट कैंसिल होने से फूटा लोगों का गुस्सा

वाराणसी एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, फ्लाइट कैंसिल होने से फूटा लोगों का गुस्सा

Published on

वाराणसी,

घने कोहरे और लो विजिबिलिटी के कारण वाराणसी एयरपोर्ट पर सोमवार को कई उड़ानें रद्द या डायवर्ट की गई हैं. इसके बाद एयरपोर्ट पर भारी अफरा-तफरी मच गई. फ्लाइट के कैंसिल होने से कई लोग एयरपोर्ट पर ही जमा हो गए हैं.

दरअसल यह सब खराब मौसम की वजह से हुआ है. कई एयरलाइन कंपनियों ने वाराणसी से आने या जाने वाली उड़ानों को कहीं और डायवर्ट कर दिया है तो कुछ ने फ्लाइट को कैंसिल ही कर दिया है. विस्तारा ने ट्वीट किया कि वाराणसी हवाईअड्डे पर खराब दृश्यता के कारण मुंबई-वाराणसी की एक उड़ान को रायपुर जबकि दिल्ली-वाराणसी की एक उड़ान को दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया.

लैंड होने की नहीं मिल रही इजाजत
बता दें कि शाम को वाराणसी बाबतपुर एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से सिर्फ शारजहां की फ्लाइट की लैंडिंग हो सकी है. विजिबिलिटी कम होने से कई विमानों को एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल रही है. भयानक कोहरे की वजह से पूरे दिन बाबतपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोई डोमेस्टिक फ्लाइट नहीं उतरी है.

12 फ्लाइट डायवर्ट, 11 कैंसिल
वाराणसी की ओर आने वाले 12 विमानों को देश के 12 हवाईअड्डों पर डायवर्ट किया गया है. वाराणसी एयरपोर्ट से 11 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं. इस असुविधा की वजह से वाराणसी एयरपोर्ट पर पूरे दिन यात्री परेशान नजर आए.

सोमवार सुबह से एयरपोर्ट पर नहीं उतरी कोई फ्लाइट
अचानक फ्लाइट को डायवर्ट करने की वजह से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा. एक सोशल मीडिया यूजर ने इस मुद्दे को ट्विटर पर लिखा. यूजर ने लिखा कि उनकी पत्नी और 1 महीने का बच्चा वाराणसी एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं.

वाराणसी एयरपोर्ट पर फंसे लोग तो ट्विटर पर मांगी मदद
सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘कृपया मेरी पत्नी और 1 महीने के बच्चे की मदद करें, वह वाराणसी हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं. उम्मीद है कि वह आज मुंबई पहुंच जाएंगे, मेरे बच्चे को मुंबई में जल्द से जल्द डॉक्टर से परामर्श की जरूरत है.’

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...