26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यदरारों के आतंक के बीच प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, घरों पर...

दरारों के आतंक के बीच प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई, घरों पर लगाया जा रहा रेड क्रॉस, जहां खतरा वहां आने-जाने पर लगी रोक

Published on

देहरादून

उत्तराखंड के चमोली जिले के कस्बे जोशीमठ में चल रहे हालिया घटनाक्रम ने देश को हिला कर रख दिया है। जोशीमठ को आपदा संभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही जोशीमठ और आसपास के इलाकों में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। इसी बीच प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने असुरक्षित घरों की पहचान शुरू कर दी है। प्रशासन इन घरों की लाल रंग से मार्किंग कर रहा है। एसडीआरएफ की टीमों ने असुरक्षित घरों की पहचान शुरू करते हुए इन घरों की लाल रंग से मार्क किया है । यह वह घर हैं जिन्हे सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति के तौर पर देखा जा रहा है।

डीएम ने दिए निर्देश
बढ़ते हुए खतरे के बीच चमोली के डीएम ने आदेश पारित किया है कि ऐसे घरों पर लाल निशाँ लगाया जाए जहां खतरा ज्यादा है । डीएम के मुताबिक़ सिंहधर, गांधीनगर, मनोहरबाग, सुनील वार्ड जैसे कई इलाकों को असुरक्षित घोषित कर इन वार्डों में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है और इसलिए यह लाल निशान लगाया जा रहा है ।

राष्ट्रीय आपदा घोषित करे सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि जोशीमठ मामले को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए और प्रभावित निवासियों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाए। कांग्रेस ने सोमवार को मांग की कि जोशीमठ मामले को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए और प्रभावित निवासियों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से उचित मुआवजा दिया जाए। उत्तराखंड सरकार ने रविवार को जोशीमठ के कुछ क्षेत्रों को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है ।

रविवार देर शाम करीब डेढ़ किलोमीटर के इलाके ऐसा इलाका करार दिया गया था जहां रहना एकदम ठीक साबित नहीं हो सकता है । कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड सरकार राज्य को संभाल पाने में सक्षम नहीं ह। जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हम इस मुश्किल से लड़ने का लिए पूरी तरह तैयार हैं ।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...