26.7 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यमॉस्को से गोवा जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, ई-मेल पर मिली...

मॉस्को से गोवा जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, ई-मेल पर मिली थी बम होने की खबर

Published on

अहमदाबाद

मॉस्को से गोवा जा रहे विमान की जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. विमान में बम होने की खबर से हड़कंप मच गया था, उसी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिग हुई है. बताया जा रहा है कि एटीसी को एक बम वाला मेल मिला था, उस मेल से सभी हाई अलर्ट में आ गए और तुरंत पायलट को सूचित किया गया. उसके बाद गोवा जा रहे विमान को तुरंत गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया.

अभी के लिए जामनगर एयरपोर्ट पर कलेक्टर पुलिस समेत बॉम्ब डिस्पोजल स्कॉड भी पहुंच गया है. विमान की तलाशी ली जा रही है, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. विमान में 200 से ज्यादा यात्री मौजूद थे. अब ये बम वाली सूचना कहां से आई थी, किसने दी थी, अफवाह थी या सच्चाई, एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं. जामनगर के एसपी ने आजतक से बात करते हुए कहा है कि पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है. बम होने की सूचना मिली थी, इसी वजह से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. सभी यात्री एयरपोर्ट पर ही मौजूद हैं. विमान करीब रात 10 बजे लैंड किया था.

वैसे सोमवार को विमानन कंपनी विस्तारा (Vistara) की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई. यह घटना शाम 7.53 मिनट पर हुई थी. डीजीसीए सूत्रों का कहना है कि विस्तारा की फ्लाइट ए320 का ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से विमान एयर टर्न बैक में फंस गया था. विमान की 8.19 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई. कुछ दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 (दिल्ली-पेरिस) की भी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. बताया जा रहा है कि विमान में फ्लैप इशू आया था. इसी वजह से फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...