देहरादून
उत्तराखंड के जोशीमठ शहर में आज दो होटलों को गिराया जाना है। ये दोनों होटल जमीन धंसने की वजह से झुक गए हैं और इनमें दरारे आ गई हैं। प्रशासन ने इन्हें गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच जोशीमठ की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जरूरी मसलों पर काम करने के लिए देश में चुनी हुई सरकारें भी हैं। सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर 16 जनवरी को सुनवाई करेगी।
इस बीच, जोशीमठ में होटल गिराए जाने से पहले व्यापार मंडल और होटल के मालिक ने नाराजगी जाहिर की है। व्यापार मंडल ने दोनों होटलों के मूल्यांकन की मांग की है। मलारी इन होटल के मालिक ने सरकार के फैसले से नाराजगी जताते हुए कहा कि मुझे केंद्र और राज्य सरकार से तकलीफ है। मेरे होटल का आर्थिक मुल्यांकन किया जाना चाहिए। मैं यहां से चला जाऊंगा।
